फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The police detained the couple who were creating a ruckus.

Hathras News: हंगामा कर रहे दंपती को पुलिस ने हिरासत में लिया

Tue, 07 Jul 2026 02:17 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Tue, 07 Jul 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
The police detained the couple who were creating a ruckus.
सिकंदराराऊ के तहसील दिवस के दौरान हाथ में बैनर लेकर प्रदर्शन करती महिला को पकड़ती पुलिस। स्रोत : - फोटो : VideoGrab
तहसील परिसर में सोमवार को जमीन विवाद को लेकर हंगामा हुआ। नगला शीशगर निवासी राम प्रसाद अपनी पत्नी के साथ जिलाधिकारी को शिकायत देने पहुंचे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि दबंग उनकी जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं।
विज्ञापन

राम प्रसाद की पत्नी ने डीएम को कागजात दिखाए और बताया कि मुख्यमंत्री सहित कई जगह शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। डीएम ने कागजात लेकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। महिला इससे संतुष्ट नहीं हुई।
विज्ञापन

इसके बाद पति-पत्नी ने धरना प्रदर्शन का बैनर लेकर बैठना चाहा। तभी कोतवाली की महिला पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई। कुछ देर बाद उन्हें छोड़ दिया गया। एसडीएम धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि डीएम मामले की जांच कर रहे हैं और उचित कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed