फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The number of students in 385 council schools is less than 50.

Hathras News: 385 परिषदीय विद्यालयों में छात्रों की संख्या 50 से भी कम

Tue, 18 Jun 2024 03:37 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2024 03:37 AM IST
विज्ञापन
The number of students in 385 council schools is less than 50.
परिषदीय विद्यालयों में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने के लिए चलाया जाने वाला स्कूल चलो अभियान फीका नजर आ रहा है। जिले के 1236 परिषदीय विद्यालयों में से 385 में छात्र संख्या 50 से भी कम है। महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने छात्र संख्या के कारणों की समीक्षा करते हुए 20 जून तक स्पष्टीकरण बीएसए से मांगा है।
विज्ञापन

जिले में 1236 परिषदीय विद्यालयों में करीब 1.23 लाख विद्यार्थी हैं। सरकार इन विद्यालयों में छात्र संख्या बढ़ाने पर जोर दे रही है। परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को नि:शुल्क शिक्षा, यूनीफॉर्म, किताब से लेकर विद्यालय में ही मध्याह्न भोजन उपलब्ध कराने जैसी तमाम योजना चालाई जा रही हैं। इसके हालत सुधरने नहीं रहे हैं। जिले के 313 प्राथमिक, दो संविलयन विद्यालयों व 70 उच्च प्राथमिक विद्यालयों समेत कुल 385 परिषदीय विद्यालयों में छात्र संख्या 50 से कम है। इसका खुलासा यू-डायस के जरिये शासन के सामने हुआ है। इस पर महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा ने बीएसए से जवाब-तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed