फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The names of the dead were not removed even from the revised list of invitations

Hathras News: निमंत्रण की संशोधित सूची में से भी नहीं हटे मृतकों के नाम

Thu, 27 Jul 2023 12:23 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Thu, 27 Jul 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
The names of the dead were not removed even from the revised list of invitations
मेला श्रीदाऊजी महाराज के आयोजन के संबंध में बुलाई गई बैठक में दिवंगत कवि बाबा निर्भय हाथरसी सहित 12 मृतकों को निमंत्रण पत्र भेजने के मामले में अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन हरकत में आया। आनन-फानन में जिला प्रशासन की ओर से संशोधित सूची जारी की गई, लेकिन लापरवाही की इंतहा देखिए संशोधित सूची से भी मृतकों के नामों को नहीं हटाया गया। संशोधित सूची में भी निर्भय हाथरसी सहित 11 मृतकों के नाम फिर शामिल कर दिए गए।
विज्ञापन




निमंत्रण पत्र की सूची में मृतकों के नाम शामिल होने का मुद्दा हरीश शर्मा एडवोकेट ने भी उठाया। उन्होंने डीएम से इस सूची को दुरुस्त कराने की मांग की। अफसरों ने आश्वस्त किया कि सूची को जल्द ही दुरुस्त करा लिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि 21 सितंबर से बृज क्षेत्र के लक्खी मेला श्रीदाऊजी महाराज का आयोजन होना है। इस सिलसिले में बुधवार को जिला प्रशासन की तरफ से आजीवन सदस्यों और मेला आयोजन से जुड़े रहे लोगों की बैठक बुलाई गई थी।
विज्ञापन




इस बैठक के लिए प्रसिद्ध कवि निर्भय हाथरसी सहित 11 मृतकों को भी बुलावा न्योता भेज दिया गया।अमर उजाला ने इस संबंध में खबर प्रकाशित की तो जिला प्रशासन में खलबली मच गई। आनन-फानन संशोधित सूची जारी की गई, लेकिन मृतकों के नाम फिर भी सूची से नहीं हटाए गए। अपर जिलाधिकारी बसंत अग्रवाल ने बताया कि निमंत्रण पत्र में मृतकों के नाम शामिल होने के मामले की जांच कराई जा रही है। सूची को दुरुस्त कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed