फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The name of every voter in the voter list

मतदाता सूची में शामिल हो हर वोटर का नाम

Sat, 22 Oct 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला, हाथरस
अमर उजाला, हाथरस Updated Sat, 22 Oct 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
The name of every voter in the voter list
हाथरस में मतदाता जागरूकता रैली िनकालते स्कूली बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए शनिवार को एमजी पॉलिटेक्निक कालेज में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। इस रैली में कई स्कूल कॉलेजों के विद्यार्थियों ने सहभागिता की। 
विज्ञापन


मंडलायुक्त सुभाष चंद शर्मा ने मतदाता जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि एक जनवरी 2017 को 18 साल की आयु पूरी करने वाले सभी युवाओं और ऐसे नागरिकों, जिनका नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं है, उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए बढ़ चढ़कर योगदान दें। 
विज्ञापन


अपर जिलाधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी अली हसन कर्नी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले के सभी पोलिंग बूथ पर शनिवार तथा रविवार को विशेष दिवस मनाया जा रहा है। एसडीएम राकेश कुमार गुप्ता, प्राचार्य एमजी पॉलीटेक्निक कालेज मुकेश कुमार तथा डीआईओएस जेके मलिक ने मंडलायुक्त का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रैली में बड़ी तादाद में हाथों में बैनर लिए हुए एमजी पालीटेक्निक, आरडी कन्या डिग्री कालेज, सरस्वती डिग्री कालेज और बागला डिग्री कालेज के छात्र-छात्राओं और एनसीसी कैडेट आदि ने मतदाता सूची में नये मतदाताओं के नाम पंजीकृत कराने, संशोधन कराने और मृतक/शिफ्टेड मतदाताओं के नाम काटने के संबंध में लोगों को जागरूक किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed