फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The Municipality to Receive Revenue from Kiosk Advertisements for the First Time

Hathras News: नगर पालिका को पहली बार मिलेगा कियोस्क विज्ञापनों से राजस्व

Sun, 22 Mar 2026 01:35 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sun, 22 Mar 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
The Municipality to Receive Revenue from Kiosk Advertisements for the First Time
अमर उजाला में प्रकाशित खबर। - फोटो : Samvad
नगर पालिका परिषद हाथरस अब कियोस्क विज्ञापनों (छोटे होर्डिंग्स) से राजस्व वसूली की तैयारी में है। पहली बार पालिका एक हजार कियोस्क विज्ञापनों का ठेका उठाने जा रही है। इसके तहत शहर के करीब 500 बिजली खंभों पर दोनों ओर होर्डिंग्स लगाए जाएंगे, जिनसे निर्धारित शुल्क के जरिए आय होगी।
विज्ञापन




अब तक शहर में छोटे होर्डिंग्स का बड़ा नेटवर्क बिना अनुमति के संचालित होता रहा है। यूनिपोल की आड़ में अवैध तरीके से लगाए गए इन विज्ञापनों से पालिका को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ। दिसंबर 2025 में इस मुद्दे के उजागर होने के बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए अवैध यूनिपोल और कियोस्क हटवाए थे।
विज्ञापन




कियोस्क विज्ञापन का प्रस्ताव पहली बार 13 मार्च को हुई बोर्ड बैठक में सामने आया। इससे पहले इस तरह का कोई ठेका नहीं उठाया गया था। योजना के तहत 3×6 फीट के एक हजार कियोस्क लगाए जाएंगे, जिन पर 210 रुपये प्रति वर्गफुट के हिसाब से शुल्क लिया जाएगा। शहर में करीब 550 ऑक्टागोनल लाइट पोल इस योजना के दायरे में आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




हालांकि, कियोस्क की संख्या और निगरानी को लेकर व्यवस्था अभी स्पष्ट नहीं है, जिससे पारदर्शिता पर सवाल भी उठ रहे हैं।




नगर पालिका के ईओ रोहित सिंह ने बताया कि कियोस्क विज्ञापनों का ठेका जल्द उठाया जाएगा। इससे राजस्व में बढ़ोतरी होगी और निगरानी भी सुनिश्चित की जाएगी, ताकि कोई अनियमितता न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed