{"_id":"66ca69610a350d5a1800d096","slug":"the-miscreants-took-away-cash-and-jewelery-worth-thousands-of-rupees-hathras-news-c-56-1-sknl1012-119129-2024-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: नकदी-आभूषण ले गए बदमाश, मुकदमा दर्ज, बदमाशों की तलाश शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: नकदी-आभूषण ले गए बदमाश, मुकदमा दर्ज, बदमाशों की तलाश शुरू
Sun, 25 Aug 2024 04:44 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Updated Sun, 25 Aug 2024 04:44 AM IST
सार
गीता देवी 19 अगस्त को अपने मायके गांव ककुआ, बाद जिला आगरा गईं थीं। तभी रात्रि में बदमाश घर के अंदर घुस गए और वहां से 80 हजार रुपये की नकदी, प्रॉपर्टी के कागज और सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोतवाली सदर में हजारों रुपये की नकदी और आभूषण चोरी करने का मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कोतवाली सदर क्षेत्र के आगरा रोड कलवारी निवासी गीता देवी पत्नी आशीष पौनिया ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा है कि 19 अगस्त को वह अपने मायके गांव ककुआ, बाद जिला आगरा गईं थीं। तभी रात्रि में बदमाश घर के अंदर घुस गए और वहां से 80 हजार रुपये की नकदी, प्रॉपर्टी के कागज और सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। घटना का पता अगले दिन उस समय लगा, जब गीता देवी 20 अगस्त को मायके से वापस आईं। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन