फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The market is now immersed in the festive spirit.

Hathras News: अब त्योहारों की रौनक में सराबोर हो रहा बाजार

Sat, 25 Jul 2026 02:06 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sat, 25 Jul 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
The market is now immersed in the festive spirit.
शहर के एक बाजार में सजी भगवान की पोशाक की दुकान। संवाद - फोटो : Samvad
शहनाइयों की गूंज थमते ही अब बाजारों में त्योहारों की रंगत चढ़ने लगी है। शुक्रवार को विवाह मुहूर्तों पर विराम लगने के बाद शहर और देहात के बाजारों का फोकस पूरी तरह आगामी त्योहारों पर हो गया है। बाजार में राखी, भगवान की पोशाक, शृंगार व पूजन सामग्री की दुकानें सज गई हैं।
विज्ञापन

शनिवार से शयनी एकादशी के साथ शुरू होने वाले त्योहारों के लिए कारोबारी तैयारियों में जुट गए हैं। गुरु पूर्णिमा, हरियाली तीज, रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी जैसे प्रमुख त्योहारों को देखते हुए बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है।
विज्ञापन

शहर के घंटाघर, सासनी गेट, कमला बाजार, आगरा रोड और अलीगढ़ रोड सहित प्रमुख बाजारों में राखियों की दुकानें सजने लगी हैं। बच्चों के लिए कार्टून और एलईडी राखियों से लेकर महिलाओं के लिए स्टोन, मोती, जरी और डिजाइनर राखियों की नई शृंखला बाजार में पहुंच गई है। पर्यावरण अनुकूल और हस्तनिर्मित राखियों की भी मांग इस बार रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के लिए ठाकुरजी की पोशाक, मुकुट, बांसुरी, झूले, पालने और शृंगार सामग्री की बिक्री शुरू हो गई है। पूजा सामग्री, मिठाई, कपड़े, रेडीमेड परिधान और कॉस्मेटिक कारोबारियों ने भी स्टॉक बढ़ाना शुरू कर दिया है। देहात के बाजारों में भी रौनक लौट रही है। व्यापारियों को त्योहारी सीजन में अच्छी खरीदारी की उम्मीद है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed