फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The little scientist from Hathras has made his mark in Bengaluru.

Hathras News: हाथरस के नन्हे वैज्ञानिक ने बंगलुरू तक फहराया परचम

Sun, 05 Apr 2026 01:57 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sun, 05 Apr 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
The little scientist from Hathras has made his mark in Bengaluru.
मनीष का फार्मिंग मॉडल। संवाद
सीमित संसाधनों के बीच बड़े सपने देखने वाले गंगचौली गांव के कक्षा 8 के छात्र मनीष ने अपनी प्रतिभा से जिले का नाम रोशन किया है। पीएम श्री संविलयन विद्यालय, गंगचौली के इस छात्र ने राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत जनपद स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन

मनीष का आधुनिक कृषि एवं सिंचाई प्रणाली पर आधारित वर्किंग मॉडल खासा चर्चा में है। यह मॉडल खेती की मौजूदा चुनौतियों का तकनीकी समाधान प्रस्तुत करता है और भविष्य की स्मार्ट खेती की झलक दिखाता है। मनीष ने बताया कि उन्हें किसानों की समस्याओं को देखकर यह मॉडल बनाने की प्रेरणा मिली। उनकी इस उपलब्धि के पीछे शिक्षक सुशील कुमार और इशांक वार्ष्णेय का मार्गदर्शन रहा।
विज्ञापन

इस सफलता के बाद मनीष का चयन उत्तर प्रदेश शिक्षा विभाग की ओर से तीन दिवसीय एक्सपोजर विजिट के लिए हुआ। मार्च के अंतिम सप्ताह में उन्होंने हवाई यात्रा कर बेंगलुरु पहुंचकर जवाहरलाल नेहरू तारामंडल का भ्रमण किया, जहां उन्होंने आधुनिक विज्ञान के नए आयामों को समझा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
क्या है स्मार्ट फार्मिंग मॉडल
. वर्टिकल गार्डनिंग: कम जगह में अधिक पैदावार
. टपक सिंचाई: बूंद-बूंद पानी से सिंचाई, पानी की बचत
. हाइड्रोपोनिक सिस्टम: बिना मिट्टी के खेती
. स्वचालित सिंचाई: नमी के अनुसार मोटर ऑन-ऑफ
. स्मार्ट फेंसिंग: जानवरों से फसल की सुरक्षा
---------
मेहनत लाई रंग: गांव से हवाई सफर तक
मनीष का प्रोजेक्ट जनपद में सर्वश्रेष्ठ चुना गया, जिसके बाद उन्हें बेंगलुरु जाने का मौका मिला। यह उपलब्धि न केवल उनके लिए, बल्कि पूरे जिले के लिए गर्व का विषय बन गई है।
---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed