फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Cremation of husband and wife on a pyre

एक चिता पर पति-पत्नी का अंतिम संस्कार: सड़क हादसे में हुई मौत, घायल पुत्र ने दी मुखाग्नि

Fri, 14 Feb 2025 02:00 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Fri, 14 Feb 2025 02:00 AM IST
सार

सीकर जिले के श्रीमाधोपुर के खंडेला रोड के रलावता टोल पर कार डिवाइडर से टकराने के बाद टोल बूथ के केबिन से टकरा गई। क्षेत्र पंचायत सदस्य व उनकी पत्नी की हादसे में मौत हो गई थी।

विज्ञापन
Cremation of husband and wife on a pyre
पति-पत्नी का एक चिता में अंतिम संस्कार करते लोग - फोटो : संवाद

विस्तार

ऐंहन निवासी क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) और उनकी पत्नी के शव 13 फरवरी तड़के गांव में पहुंचे। गमगीन माहौल में उनके शवों का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया गया। हादसे में घायल हुए उनके 12 वर्षीय बेटे शिवम ने मुखाग्नि दी तो हर आंख नम हो गई।

विज्ञापन


क्षेत्र पंचायत सदस्य अजय कुमार उर्फ अजीत सिंह (35) अपनी पत्नी सीमा (32), दो बेटियों वर्षा (14), दीप्ति (8) और बेटे शिवम (12) व आगरा के टेढ़ी बगिया निवासी अपने मित्र रवि के परिवार के साथ 11 फरवरी शाम को खाटू श्याम के दर्शन करने के लिए गए थे। सीकर जिले के श्रीमाधोपुर के खंडेला रोड के रलावता टोल पर उनकी कार डिवाइडर से टकराने के बाद टोल बूथ के केबिन से टकरा गई थी।
विज्ञापन


हादसे में अजय और उनकी पत्नी की मौत हो गई थी। 13 फरवरी की तड़के सुबह चार बजे इनके शव गांव में शव पहुंचे। अजय कुमार अपने माता पिता के इकलौते बेटे थे। लोगों की जुबां पर उनके बच्चों के भविष्य की चिंता थी और एक ही सवाल था कि दो बेटियों और बेटे का अब क्या होगा। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। ग्रामीण परिजनों को ढाढ़स बंधाते रहे। अजय कुमार इन दिनों परिवार के साथ आगरा में रह रहे थे। वहीं से खाटू श्याम के लिए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed