फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The husband injured his wife, who was living with her lover, by hitting her with an axe.

Hathras News: प्रेमी के साथ रह रही पत्नी को पति ने कुल्हाड़ी मारकर घायल किया

Fri, 14 Feb 2025 02:08 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Fri, 14 Feb 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
The husband injured his wife, who was living with her lover, by hitting her with an axe.
क्षेत्र के एक गांव में प्रेमी के साथ रह रही पत्नी को पति ने कुल्हाड़ी मारकर घायल कर दिया। घायल महिला को गंभीर हालत में आगरा के एसएन हॉस्पिटल में रेफर किया गया है।
विज्ञापन

गांव निवासी एक युवक की ढाई साल पहले एक युवती से शादी हुई थी। करीब चार माह पूर्व उस महिला के पड़ोस में रह रहे युवक के साथ प्रेम संबंध हो गए और वह उसके साथ चली गई। वह उस युवक के साथ करीब डेढ़ माह पूर्व ही गांव में आई और उसके साथ ही रहने लगी। बृहस्पतिवार को मौका मिलते ही महिला के पति ने उसे जान से मारने की इरादे से उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गई। उसके चीखने पर गांव के अन्य लोग भी आ गए। आरोपी गांव से भाग गया। पुलिस ने घायल महिला को पहले सीएचसी और बाद में गंभीर हालत में आगरा रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed