{"_id":"6838b5bc17cb95698d0aeacf","slug":"the-humidity-made-one-restless-throughout-the-day-strong-winds-blew-in-the-evening-hathras-news-c-56-1-mrt1060-132274-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: दिन भर उमस ने किया बेचैन, शाम को चलीं तेज हवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: दिन भर उमस ने किया बेचैन, शाम को चलीं तेज हवाएं
Fri, 30 May 2025 01:00 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Fri, 30 May 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
आंधी के दौरान अलीगढ रोड पर उड़ती धूल। संवाद
- फोटो : samvad
गर्मी के तल्ख तेवरों ने बृहस्पतिवार को भी पूरे दिन जनजीवन को बेचैन किया। उमस और धूप की तपिश से लोग परेशान रहे। शाम करीब सात बजे तेज हवाओं के साथ आई हल्की आंधी से गर्मी के तेवर तो नरम पड़ गए, लेकिन सड़कों पर धूल का गुबार छाने से आवागमन बाधित हुआ।
बृहस्पतिवार की सुबह की शुरुआत तेज धूप से हुई। सुबह से ही लोग पसीना-पसीना होने लगे। दोपहर करीब 12 बजे तापमान 43 डिग्री तक पहुंच गया। हालांकि शाम को बादल छाने से गर्मी के तेवरों में थोड़ी नरमी आई, लेकिन उमस ने लोगों का पीछा नहीं छोड़ा। शाम ढलने से पहले चलीं तेज हवाओं से लगा कि बारिश भी होगी, लेकिन कुछ देर की तेज हवाओं के बाद फिर हवाएं शांत हो गईं।
लोगों को दिन ढलने के बाद तक तपिश का सामना करना पड़ा। आपदा प्रबंधन विभाग के समन्वयक लेखराज का कहना है कि शुक्रवार को तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है। कुछ इलाकों में बारिश होने का भी पूर्वानुमान है।