{"_id":"6a345d94b99513ccee01a89d","slug":"the-health-of-sunils-wife-and-daughter-deteriorated-hathras-news-c-56-1-hts1004-150159-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: सुनील की पत्नी और बेटी की तबीयत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: सुनील की पत्नी और बेटी की तबीयत बिगड़ी
Fri, 19 Jun 2026 02:35 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Fri, 19 Jun 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
घर में बीमार हालत में सुनील की पत्नी अंजू व बेटी आशी। संवाद
- फोटो : Samvad
पति के हत्यारोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए कलेक्ट्रेट पर दहाड़ने वाली अंजू की हालत शुक्रवार को खराब हो गई है। पति की हत्या के बाद से नींद न आने व खाना न खाने के कारण कमजोरी व बुखार ने उन्हें घेर लिया है। बेटी आशी भी बुखार की चपेट में हैं और पिता को याद कर रही है।
बृहस्पतिवार को उनके घर पर लोगों का तांता लगा रहा। परिवार व रिश्तेदारी में आईं महिलाएं दिनभर उनकी देखरेख में लगी रहीं। गौरतलब है कि सुनील हत्याकांड में शामिल मुख्य आरोपी सुखवीर उर्फ फौजी के एनकाउंटर की मांग को लेकर बुधवार को परिवार व समाज के लोगों ने कलेक्ट्रेट पर धरना दिया था। इधर, 25 हजार का इनामी सुखवीर पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका है।
साढ़े चार घंटे चले धरने में परिजनों ने पुलिस प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया था और नारेबाजी भी की थी। पत्नी चीखते व बिलखते हुए लगातार सुखवीर के एनकाउंटर व सभी आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग कर रही थी। डीएम के आश्वासन के बाद वे घर लौटे थे। इधर, अंजू और उनकी बेटी आशी खराब हालत में सुनील को याद कर रही हैं। उनकी हालत देख परिवार व रिश्तेदार अपने आंसू नहीं रोक पा रहे।
विज्ञापन
हंगामे के डर से छावनी में तब्दील हुआ मुरसान
अधिकारियों ने 24 घंटे में कार्रवाई का आश्वासन दिया था। बुधवार की घटना से सबक लेते हुए बृहस्पतिवार को सुबह से ही मुरसान कोतवाली व उसके आसपास भारी पुलिस बल तैनात रहा। सुबह से ही बैरीकेडिंग की गई। पुलिस पर सूचना थी कि थाने का घेराव हो सकता है। एएसपी व सीओ भी थाने पहुंचे, जहां मृतक के भाई विकास से उनकी बात हुईं। एएसपी ने सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
इस दुख की घड़ी में पुलिस की संवेदना परिवार के साथ हैं। आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी। सुखवीर भी जल्द पुलिस की गिरफ्त में होगा।
-रामानंद कुशवाहा, एएसपी