फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The funeral procession passed through dirty water

Hathras News: गंदे पानी से होकर गुजरी शवयात्रा

Wed, 23 Apr 2025 11:38 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Wed, 23 Apr 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
The funeral procession passed through dirty water
हाथरस नगर पालिका क्षेत्र के मोहल्ला नगला तंदुला में बुधवार को शवयात्रा गंदे पानी में होकर गुजरी। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय निवासियों में नगर पालिका प्रशासन के प्रति आक्रोश है।
विज्ञापन

शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जलभराव की गंभीर समस्या बनी हुई है। मोहल्ला नगला तंदुला से श्मशान के लिए जाने वाली सड़क पर जलभराव की स्थिति है। सड़क भी क्षतिग्रस्त हो चुकी है। बुधवार को नगला तंदुला के लोग शवयात्रा लेकर श्मशान जा रहे थे। शव यात्रा गंदे पानी में होकर गुजरी। इस संबंध में वार्ड 15 के सभासद नृपेंद्र वीर सिंह का कहना है कि पोखर के पानी की निकासी के लिए लगी मोटर मंगलवार को खराब हो गई थी। उसे सुधरवा दिया गया, लेकिन अभी उसमें से लीकेज हो रहा है, जिससे जलभराव की स्थिति बन गई। जल्द ही लीकेज की समस्या का समाधान भी करा दिया जाएगा। सड़क ठीक कराने के लिए भी प्रस्ताव पास हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed