फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The fragrance will be available in Sadabad sitar gold

सादाबाद की खुशबू को सितार वादन में मिलेगा स्वर्ण पदक

Mon, 16 May 2016 11:33 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 16 May 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
The fragrance will be available in Sadabad sitar gold
सितार वादन करतीं सादाबाद की छात्रा खुशबू अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
सादाबाद। प्रशासनिक सेवाओं से लेकर खेलकूद के क्षेत्र में नाम कमाने के बाद अब सादाबाद की प्रतिभाएं संगीत के गायन व वादन क्षेत्र में भी सफलता की ऊंचाइयों को छू रही हैं। कस्बे की ही एक होनहार छात्रा जयपुर में पढ़ाई के साथ सितार वादन में नित नए मुकाम हांसिल कर रही है। अब छात्रा को स्वर्ण पदक से भी नवाजा जाएगा। 
विज्ञापन


कस्बे की नदी वाली गली निवासी मारबल कारोबारी गोविंद शरण अग्रवाल की बेटी खुशबू अग्रवाल वनस्थली विद्यापीठ जयपुर में एमए फाइनल कर रही है। पढ़ाई के साथ-साथ संगीत के क्षेत्र में सितार वादन में वह अच्छा खासा नाम कमा रही है। खुशबू ने बताया कि वह 11वीं क्लास से ही सितार वादन कला से जुड़ गईं। विद्यापीठ की संगीत कोच डॉ. एश्वर्या भट्ट, डॉ. संतोष पाठक और डॉ. अंकित भट्ट ने उन्हें इस कला में इतना काबिल बनाया कि जयपुर में दर्शक संस्था द्वारा आयोजित कराए गए कंपटीशन में वह दूसरे स्थान पर रहीं। गुजरात में सरदार पटेल यूनिवर्सिटी में उन्हें सितार वादन में बेहतरीन प्रदर्शन करने पर सिल्वर मैडल भी मिल चुका है। इसके अलावा वह लोक वाद्य वृंद जयपुर में श्री ग्रुप द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भी अपनी प्रतिभा दिखा चुकीं हैं। उन्होने बताया कि अब उन्हें वनस्थली विद्यापीठ द्वारा स्वर्ण पदक के लिए चुन लिया गया है। इस सफलता का श्रेय उन्होने अपनी मां ममता अग्रवाल, भाई निखिल अग्रवाल व गुरूजनों को दिया है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed