फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The electric strike on the night of 4-5 JE

4-5 की रात से विद्युत जेई भी हड़ताल पर

Wed, 02 Mar 2016 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 02 Mar 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
The electric strike on the night of 4-5 JE

हाथरस। राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन की बैठक बुधवार को 363/11 केवी ओढ़पुरा बिजलीघर पर हुई। बैठक में उ.प्र. डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ द्वारा घोषित अनिश्चितकालीन हड़ताल को लेकर विचार विमर्श किया गया। इस दौरान अवर अभियंताओं ने अधीक्षण अभियंता को भी ज्ञापन सौंपा।

बैठक में महासंघ द्वारा 4800 ग्रेड पे सहित अन्य कई मांगों को लेकर की जा रहे अनिश्चितकालीन हड़ताल का समर्थन किया गया और इस हड़ताल के समर्थन में विद्युत जूनियर इंजीनियरों ने भी 4-5 मार्च की रात से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया। सभी से आह्वान किया गया कि हड़ताल के दौरान संगठन के सभी सदस्य पूरी निष्ठा से आंदोलन में भागीदारी करेंगे। हड़ताल के दौरान होने वाली कि सी भी प्रकार की असुविधा के लिए सदस्य के रूप में अवर अभियंता जितेंद्र यादव, शेर सिंह, एसपी हंस, सीपी गुप्ता, शेर सिंह आदि को नामित किया गया। बैठक के बाद सभी अवर अभियंताओं की ओर से संगठन के जनपद सचिव हरी सिंह ने अधीक्षण अभियंता राकेश वर्मा को ज्ञापन सौंपा, जिसमें हड़ताल पर जाने की जानकारी दी गई। इस मौके पर जेई सुमित कुमार सहित अन्य लोग भी मौजूद थे। 

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed