{"_id":"6802b16d28f9de3c5e09ff4c","slug":"the-drug-dealer-had-given-a-contract-to-kill-the-neighbor-hathras-news-c-56-1-sali1016-130217-2025-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: दवा कारोबारी ने दी थी पड़ोसी को जान से मारने की सुपारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: दवा कारोबारी ने दी थी पड़ोसी को जान से मारने की सुपारी
Sat, 19 Apr 2025 01:39 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sat, 19 Apr 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के कस्बा लाड़पुर में मेडिकल स्टोर संचालक को जान से मारने की नीयत से गोली मारने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पड़ोसी दवा कारोबारी ने ही उसे मारने के लिए अपने भांजे की मार्फत आरोपियों को दो-दो लाख की सुपारी दी थी।पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी।
पुलिस अधीक्षक चिरंजीवनाथ सिन्हा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी हरियाणा के फरीदाबाद का रहने वाला है। नौ अप्रैल की रात करीब 11.30 बजे हरीश कुमार अपने मेडिकल स्टोर के अंदर सो रहे थे। तभी कुछ लोगों ने शटर खुलवाकर हरीश पर जान से मारने के नीयत से फायरिंग कर दी, जिससे वह घायल हो गए। इस मामले में घायल के भाई अमित उर्फ गोलू ने मुकदमा दर्ज कराया था।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से घटना का खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपी साहिल पुत्र इसराइल निवासी निकट महावीर मंदिर ठाकुरवाड़ा साइना सिलाई सेंटर के पास थाना ओल्ड फरीदाबाद जनपद फरीदाबाद (हरियाणा) को जलालपुर नहर के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक टोयोटा इटियोस कार बरामद हुई है।
विज्ञापन
पूछताछ में आरोपी साहिल ने बताया कि डाॅ.ललित उर्फ ललितेश कुमार पुत्र कृष्णपाल सिंह निवासी ग्राम बघराया थाना हाथरस जंक्शन कस्बा लाड़पुर में मेडिकल की दुकान चलाता है। लाड़पुर में ही हरीश कुमार भी अपनी मेडिकल की दुकान चलाते हैं। ललित उनसे कारोबारी रंजिश रखता था। दोनों के बीच कई बार कहासुनी भी हुई थी।
साहिल ने बताया कि ललित कुमार ने उनसे कहा था कि एक व्यक्ति को गोली मारनी है। इसकी एवज में वह उनको दो-दो लाख रुपये देगा। वह कुल चार लोग लाड़पुर आए। दो मोटरसाइकिल और दो लोग कार से आए। साहिल के दो साथियों ने हरीश पर तमंचे से फायर किया, जबकि बाकी दो लोग आसपास खड़े होकर निगरानी कर रहे थे।
पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी ने यह भी बताया कि दवा कारोबारी ललित के रिश्ते के भांजे दीपक निवासी फिरोजाबाद ने उन सभी को ललित से मिलवाया था। इस घटना में फरार ललित, दीपक निवासी फिरोजाबाद, छोटू निवासी फिरोजाबाद व अन्य की तलाश में पुलिस जुट गई है। साहिल ने बताया कि उसके बाकी तीन साथियों को तो दो-दो लाख रुपये मिल चुके थे, लेकिन उसे रुपये नहीं मिले।
2018 में ललित पर भी हुई थी फायरिंग
वर्ष 2018 में ललित पर भी फायरिंग हुई थी। ललित खुद पर हुई फायरिंग का जिम्मेदार हरीश को मानता था। इस कारण वह हरीश से रंजिश मानता था। इसे लेकर कई बार वाद-विवाद भी हुआ था।