फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The death of the innocent, the disclosure, made inquiry committee

मासूम की मौत से हड़कंप, बनी जांच कमेटी

Sun, 02 Oct 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला, हाथ्ारस
अमर उजाला, हाथ्ारस Updated Sun, 02 Oct 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
The death of the innocent, the disclosure, made inquiry committee
च‌िक‌ित्‍सक
सासनी सीचएसी पर शनिवार को इलाज नहीं मिलने से मां की गोद में ही बच्चे के दम तोड़ने की घटना के अगले दिन रविवार को सीएमओ ने सीएचसी का दौरा किया। यहां उन्होंने घटना की जांच करने के बाद मिली अव्यवस्थाओं पर नाराजगी जाहिर करते हुए स्टाफ को फटकार भी लगाई।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. रामवीर सिंह ने बताया कि सीएचसी प्रभारी और स्टाफ से हुई वार्ता के बाद जांच में प्रथमदृष्टया यही निकलकर सामने आया है कि बच्चे को मृत अवस्था में ही सीएचसी पर लाया गया था। मामले की पूरी जांच के लिए एसीएमओ डीके अग्रवाल की नेतृत्व में जांच कमेटी भी गठित कर दी गई है। उन्होंने सीएचसी पर मौजूद चिकित्सकों और स्टाफ से कहा कि मरीजों के उपचार में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


सीएचसी पर जांच में यह भी पाया गया कि संविदा चिकित्सक दो दिन से ड्यूटी पर नहीं आ रहे। इनका वेतन काटने के निर्देश सीएचसी प्रभारी को दिए गए। निरीक्षण में सीएचसी का जेनरेटर भी तेल के अभाव में बंद पड़ा मिला। डिलीवरी रूम में भी कोई मरीज नहीं मिला। इसके अलावा उन्होंने कौमरी-खिटौली में बनाई गई सीएचसी का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां उन्हें बिजली कनेक्शन नहीं मिला। पेड़-पौधे भी लगे नहीं मिले। सीवर टैंक के निर्माण में लापरवाही मिली। यह खुली हुई अवस्था में मिले। नाली को बंद नहीं कराया गया था। ठेकेदार को फटकार लगाते हुए शीघ्र व्यवस्थाओं को सुधारने के निर्देश दिए। सीएमओ ने कहा कि चिकित्सकीय सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


वहीं उपचार के अभाव में 20 दिन के नवजात शिशु की मौत पर स्वास्थ्य अधिकारियों के बयान पर मृत शिशु की पीड़ित मां डौली ने बताया कि डॉक्टर बदनामी के कारण गलत बात कह रहे हैं। हम मरे हुए बच्चे को लेकर सीएचसी क्यों जाते? उस समय डौली की सास माया देवी भी मौजूद थीं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed