{"_id":"64b6ed9a00294eb45c0f4ad9","slug":"the-culvert-collapsed-on-the-keloura-intersection-barwana-road-the-jam-remained-for-two-hours-hathras-news-c-56-1-sali1016-2340-2023-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: केलौरा चौराहा-बरवाना मार्ग पर पुलिया धंसी, दो घंटे तक रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: केलौरा चौराहा-बरवाना मार्ग पर पुलिया धंसी, दो घंटे तक रहा जाम
विज्ञापन
कैरोरा बरमाना रोड पर लगा जाम।
- फोटो : Samvad
केलौरा चौराहा–बरवाना मार्ग की स्थिति बरसात होने के बाद से और ज्यादा बदतर हो गई है। प्रशासन की ओर से इस मार्ग के निर्माण कार्य शुरू करने से पूर्व कई स्थानों पर पुलिया का निर्माण किया जा रहा है। मंगलवार को गांव बरामई के निकट निर्माणाधीन पुलिया में सीमेंट के कट्टों से भरा ट्रॉला फंस गया। जिससे पुलिस धंस गई। इस कारण मार्ग पर करीब दो घंटे तक जाम लगा रहा।
केलौरा चौराहा-बरवाना मार्ग की करीब 17 किमी की सड़क की खस्ता है। सड़क के निर्माण के लिए कई बार प्रदर्शन, आमरण अनशन, भूख हड़ताल ग्रामीण कर चुके हैं, लेकिन को सुनवाई नहीं हुई। बारिश के बाद तो इस मार्ग की स्थिति और बदतर हो जाती है। यहां से गुजरने वाले राहगीरों को काफी परेशानी होती है। प्रशासन की ओर से मार्ग के निर्माण से पूर्व कई स्थानों पर पुलिया का निर्माण कराया जा रहा है। सड़क को खोदवाकर सीमेंट के पाइप डाले जा रहे हैं।
मंगलवार सुबह सासनी की ओर से महौ की तरफ जा रहा सीमेंट से भरा ट्रैक्टर ट्रॉला गांव बरामई के निकट डाली गई पुलिया के ऊपर से जैसे ही गुजरा तभी पुलिया धंस गई। ट्रॉला के पहिया पुलिया में फंस गए। इस कारण मार्ग दो घंटे तक अवरुद्ध हो गया। आसपास के लोगो ने ट्रैक्टर-ट्रॉला को निकलवाकर जाम खुलवाया। इस दौरान वाहनों की लंबी कतार लग गई थी।