{"_id":"56f2e0134f1c1b2261f14d27","slug":"the-crowd-began-to-worship-holly","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली पूजन के लिए लगी रही भीड़ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली पूजन के लिए लगी रही भीड़
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
किला गेट की होली में जौ की बालियां भूनते लोग।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। शहर में होली महोत्सव की चारों तरफ गूंज रही। होलिका दहन को लेकर सुबह से ही लोगों ने तैयारियां शुरू कर दी थीं। शहर के प्रमुख स्थानों पर रखी गई बड़ी होलियों पर पूजा-अर्चना के लिए सुबह से शाम तक भीड़ लगी रही।
शहर के किला गेट, मुरसान गेट गंदा कुआं, होली वाली गली, रामलीला ग्राउंड, सादाबाद गेट, विजयनगर, लक्ष्मीनगर, बागमूला चौराहा, भूरापीर चौराहा, सीयल, जलेसर रोड आदि स्थानों पर मेला जैसा माहौल था। गंदा कुआं पर होली के चारों तरफ फूलों की सजावट की गई और होलिका मैया को विराजमान किया गया। यहां से होकर गुजरने वाले हर एक व्यक्ति ने इसकी प्रशंसा की। होलिका स्थल पर पूजन करने के लिए सुबह से शाम तक महिलाओं की भीड़ लगी रही। होली स्थल पर साउंड पर बज रहे भक्ति गीतों पर लोग झूृम रहे थे। महिलाओं ने रोली, चावल, गूलरी, गुलाल और आटा आदि से होली का पूजन किया। होलिका का सूत के गुल्लों से सात परिक्रमा लगाकर परिवार में सुख-समृद्धि की कामना की गई। महिलाएं सज-धजकर अपने क्षेत्र की नजदीक वाली होली पर पूजन के लिए पहुंची। झूला, ठेला, खोमचा वालों ने भी चांदी काटी।