{"_id":"66d509364b0265648001b976","slug":"the-contractor-was-scolded-for-not-repairing-the-road-hathras-news-c-62-1-sali1024-102746-2024-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: सड़क की मरम्मत नहीं करने पर ठेकेदार काे खरी-खोटी सुनाईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: सड़क की मरम्मत नहीं करने पर ठेकेदार काे खरी-खोटी सुनाईं
Mon, 02 Sep 2024 06:09 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Mon, 02 Sep 2024 06:09 AM IST
विज्ञापन
नगर के वार्ड संख्या 10 में महावीर गली, शिव गली, देव नगर आदि मोहल्लों में जल निगम ने पानी की पाइल लाइन बिछाने के बाद पूरी गलियों की इंटरलॉकिंग सड़क को उखाड़ दिया गया है। नाराज लोगों ने रविवार को ठेकेदार को रास्ते में रोक लिया और खरी-खोटी सुनाईं।
इन मोहल्लो के लोग इंटरलॉकिंग टाइल्स उखड़ने से पिछले 45 दिनों से परेशानी झेल रहे हैं। इन लोगों ने ठेकेदार को रोककर पूछा कि उन्होंने आज तक उखड़े हुए खड़ंजे को दुरुस्त क्यों नहीं कराया है। मोहल्लों के लोग ही किसी तरह इंटरलॉकिंग ईंटों को लगा रहे हैं। यहां की सड़क ठीक कराए बिना ही लेबर को दूसरे मोहल्लों में काम करने भेज दिया है। ठेकेदार और मोहल्ला वालों के बीच काफी देर तक नोक-झोंक होती रही। अंत में ठेकेदार ने आश्वासन दिया कि एक-दो दिन में खड़ंजे को सही करा दिया जाएगा। इसके बाद लोगों ने उन्हें जाने दिया।
विरोध जताने वालों में रवि गौतम, छोटालाल, रोहित शर्मा, वेद माया शर्मा, नीतू, वार्ड सदस्य उर्मिला चौधरी, कुमरपाल फौजी आदि मौजूद थे। चेयरमैन हेमलता अग्रवाल का कहना है कि यह समस्या मैंने सांसद के समक्ष उठाई थी। उन्होंने इन सड़कों को शीघ्र ही सही कराने का आश्वासन दिया है।