फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The condition of the pumping station will improve with Rs 7.53 lakh.

Hathras News: 7.53 लाख से सुधरेगी पंपिंग स्टेशन की दशा

Tue, 13 Aug 2024 03:58 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Tue, 13 Aug 2024 03:58 AM IST
विज्ञापन
The condition of the pumping station will improve with Rs 7.53 lakh.
शहर के लेबर कॉलोनी स्थित पंपिंग स्टेशन की जल्द हालत सुधारी जाएगी। इस काम पर 7.53 लाख रुपये खर्च होंगे। नगर पालिका बोर्ड की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। जल्द ही इस पर काम शुरू होगा।
विज्ञापन


करीब पांच हजार की आबादी वाले वार्ड 25 से जलनिकासी इसी पंपिंग स्टेशन के जरिये होती है। इसकी दशा सुधारने के लिए नगर पालिका ने कदम उठाए हैं। बोर्ड की बैठक में पंपिंग स्टेशन की दशा सुधारने के प्रस्ताव को पास कर दिया गया है। इसके अनुसार सीवेज पंपिंग स्टेशन पर शौचालय बनवाए जाएंगे। फर्श पर इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाए जाएंगे। चहारदीवारी के ऊपर कांटेदार तार लगवाए जाएंगे। अधिशासी अधिकारी रोहित सिंह का कहना है कि पंपिंग स्टेशन के दशा सुधारने का प्रस्ताव पास हो चुका है। टेंडर आदि की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद इस पर कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed