{"_id":"688a6aaa50914d17220f1e5d","slug":"the-complaint-reached-ar-then-the-distribution-of-fertilizer-started-hathras-news-c-57-1-sali1014-102813-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: एआर तक पहुंची शिकायत, तब शुरू हुआ खाद का वितरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: एआर तक पहुंची शिकायत, तब शुरू हुआ खाद का वितरण
Thu, 31 Jul 2025 12:25 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Thu, 31 Jul 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
सिकंदराराऊ-जलेसर मार्ग स्थित गांव भेंकुरी की साधन सहकारी समिति पर बुधवार की सुबह बड़ी संख्या में किसान पहुंच गए। सुबह 11 बजे तक समिति का ताला नहीं खुला। किसानों की शिकायत पर जब भारतीय किसान यूनियन स्वराज के पदाधिकारियों ने एआर कोऑपरेटिव से बात की, तब समिति पर खाद का वितरण शुरू हुआ।
किसान सुबह से खाद वितरण के इंतजार में समिति पर खड़े थे, लेकिन सुबह 11 बजे तक कोई भी अधिकारी व कर्मचारी नहीं आया। किसानों ने इसकी सूचना भाकियू स्वराज के पदाधिकारियों को दी तो संगठन के जिलाध्यक्ष मुनाजिर हुसैन, कोषाध्यक्ष डिप्टी सिंह, जिला मीडिया प्रभारी अर्जुन सिंह ने एआर को-ऑपरेटिव को इस बारे में अवगत कराया।
दोपहर करीब 12 बजे समिति के सचिव व अन्य कर्मचारी समिति पर पहुंचे और ताला खुलवाकर खाद वितरण के लिए किसानों के प्रपत्र जमा कराए और उनकी कतार लगवाई। इसके बाद खाद का वितरण शुरू हो गया।
विज्ञापन
-समिति पर यूरिया खाद की बिक्री निर्धारित से चार रुपये अधिक मूल्य पर की जा रही है। ऐसा करके किसानों का शोषण किया जा रहा है।
दीपक निवासी गांव भेंकुरी
-- -- -
समिति के गोदाम पर यूरिया देने में सरकारी दर से चार रुपये अधिक की वसूली की जा रही है और सागरिका जाइम की बाल्टी भी एमआरपी पर दी जा रही है।
-मनीष कुमार निवासी गांव नगला गड़रिया
समिति पर वह अन्य क्षेत्रीय किसानों के साथ ताला खुलने व यूरिया का वितरण होने का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अभी तक ताला नहीं खुला है। -संदीप शर्मा निवासी नगला सकत।
समिति पर यूरिया खाद की बिक्री 266 की बजाय 270 रुपये में की जा रही है।इसके साथ सागरिका जाइम की बाल्टी 550 रुपये एमआरपी पर किसानों को दी जा रही है।
-रूद्रप्रताप सिंह भोला निवासी गांव भेंकुरी