{"_id":"6883dec3c32c5985fc0a61d2","slug":"the-college-suspended-eight-students-for-15-days-hathras-news-c-56-1-sali1016-135038-2025-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: आठ विद्यार्थियों को काॅलेज ने किया 15 दिन के लिए निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: आठ विद्यार्थियों को काॅलेज ने किया 15 दिन के लिए निलंबित
विज्ञापन
बागला इंटर कॉलेज के मुख्य गेट पर बृहस्पतिवार को दो छात्र गुटों में हुई मारपीट व पथराव के मामले में विद्यालय प्रशासन ने आठ विद्यार्थियों को 15 दिन के लिए निलंबित कर दिया है। विद्यालय प्रशासन मामले की जांच कर रहा है।
बृहस्पतिवार की दोपहर को बागला कॉलेज के बाहर छात्रों के दो गुटों में मारपीट हो गई थी। दोनों गुटों में बीच बाजार में मारपीट, पथराव, लाठी-डंडे चल पड़े। छात्रों के दोनों गुटों ने कॉलेज गेट से लेकर बैंक के गेट तक जमकर उत्पात मचाया। झगड़े की सूचना पर थाना हाथरस गेट पुलिस पहुंच गई। पुलिस को मौके पर आता देख छात्र मौके से फरार हो गए। झगड़े में कक्षा 11 के छात्र गांव किंदौली निवासी अफजल को चोटें आईं थीं।
वीडियो जारी होने के बाद विद्यालय प्रशासन ने चिह्नत कर आठ विद्यार्थियों पर कार्रवाई की है। बागला इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य राजेश कुमार शुक्ला ने बताया कि आठ विद्यार्थियों को 15 दिन के लिए निलंबित कर दिया गया है। अभी मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही चार विद्यार्थियों को टीसी थमाने की कार्रवाई की जाएगी।