फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The cancellation of the high school Kursnda Hindi

कुरसंडा में हाईस्कूल हिंदी की परीक्षा रद्द

Sat, 20 Feb 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 20 Feb 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
The cancellation of the high school Kursnda Hindi

हाथरस। यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान सादाबाद के कुरसंडा इंटरमीडिएट कॉलेज कुरसंडा में सामूहिक नकल की पुष्टि हुई है। जिला परीक्षा समिति ने इस परीक्षा केंद्र पर 18 फरवरी को हुई हाईस्कूल हिंदी प्रथम प्रश्न पत्र की परीक्षा निरस्त करने की सिफारिश परिषद से कर दी है। साथ ही इस केंद्र को डिबार करने की संस्तुति भी परिषद से की गई है।

यूपी बोर्ड परीक्षा में नकल माफिया बेलगाम है। इसकी पुष्टि सचल दलों की छापेमारी में भी हो रही है। डीआईओएस जितेंद्र कुमार मलिक ने बताया कि पहले दिन प्रथम पाली में हाईस्कूल हिंदी पेपर के समय खंड शिक्षा अधिकारी सादाबाद जितेंद्र कुमार अपने सचल दल के साथ कुरसंडा इंटरमीडिएट कॉलेज कुरसंडा पहुंचे। जहां एक कमरे में उन्हें सामूहिक नकल होती हुई मिली। इस दौरान उन्हें जिन चार परीक्षार्थियों के नकल करने की पुष्टि उत्तर पुस्तिकाओं से हुई, उन चारों को उन्होंने रिस्टीकेट भी कर दिया था। इसके साथ ही उन्होंने परीक्षा केंद्र पर बडे़ पैमाने पर नकल सामग्री पाए जाने की भी रिपोर्ट जिला परीक्षा समिति को भेजी थी। समिति ने इसकी जांच कराई तो परीक्षा केंद्र पर सामूहिक नकल मिलने की पुष्टि हुई है। 

इसके बाद इस परीक्षा केंद्र की हाईस्कूल हिंदी के पेपर की परीक्षा निरस्त कर दी गई हैं। परीक्षा निरस्त करने की पुष्टि जिला विद्यालय निरीक्षक जेके मलिक ने की है। 

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed