{"_id":"6a945f7cf22d1bbc0304ac05","slug":"body-of-a-youth-from-agra-found-hanging-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: कांशीराम कॉलोनी में फंदे पर लटका मिला आगरा के युवक का शव, कर रहे थे मेहनत-मजदूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: कांशीराम कॉलोनी में फंदे पर लटका मिला आगरा के युवक का शव, कर रहे थे मेहनत-मजदूरी
Sun, 30 Aug 2026 10:21 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sun, 30 Aug 2026 10:21 PM IST
सार
भूरी सिंह हाथरस की कांशीराम कॉलोनी में रहकर मेहनत-मजदूरी कर अपना जीवन यापन कर रहा था। रविवार सुबह जब काफी देर तक उसके घर में कोई हलचल नहीं हुई तो आसपास के पड़ोसियों ने संदेह होने पर अंदर झांक कर देखा। अंदर भूरी सिंह का शव फंदे से लटका था।
विज्ञापन
खुदकुशी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस शहर में जलेसर रोड स्थित कांशीराम कॉलोनी में रविवार को 42 वर्षीय युवक का शव उसके कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
42 वर्षीय भूरी सिंह मूल रूप से आगरा के खड़िया क्षेत्र का निवासी थे, लेकिन पिछले लंबे समय से हाथरस की कांशीराम कॉलोनी में रहकर मेहनत-मजदूरी कर अपना जीवन यापन कर रहा था। रविवार सुबह जब काफी देर तक उसके घर में कोई हलचल नहीं हुई तो आसपास के पड़ोसियों ने संदेह होने पर अंदर झांक कर देखा। अंदर भूरी सिंह का शव फंदे से लटका था, जिसके बाद तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया। पुलिस के अनुसार मृतक अत्यधिक शराब पीने के आदी थे। शनिवार रात को भी वह शराब के नशे में घूम रहे थे। रिश्तेदारों ने उन्हें टोका भी था। उनकी दूसरी शादी आगरा में हुई थी, लेकिन पिछले कुछ समय से उसकी पत्नी भी मायके (आगरा) में ही रह रही थी।
विज्ञापन
आवास में युवक का शव फंदे पर लटका मिला है। अब तक की गई छानबीन में पता चला है कि युवक शराब का आदी था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और परिजनों की तहरीर पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।-हिमांशु माथुर, सीओ सिटी