{"_id":"6797e93f1d6433411c0b921f","slug":"the-body-of-the-employee-was-found-at-the-dhaba-sikandhra-rahu-news-c-2-ali1027-589394-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: ढाबे पर मिला कर्मचारी का शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: ढाबे पर मिला कर्मचारी का शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई
Tue, 28 Jan 2025 01:44 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Updated Tue, 28 Jan 2025 01:44 AM IST
सार
सोनू होटल में काम करते हैं। वह होटलों पर काम करते रहे हैं। करीब चार दिन पहले एटा राजमार्ग स्थित मिश्री ढाबे पर वह काम करने लगे थे। रात को वह ठीक-ठाक था।
सुबह बिस्तर पर मृत मिला।
विज्ञापन
शव
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
एटा राजमार्ग पर ग्राम उमरावपुर के निकट मिश्री ढाबे से पुलिस ने सोमवार की सुबह वहां काम करने वाले कर्मचारी का शव बरामद किया है। पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
विज्ञापन
अलीगढ़ के अकराबाद थाना क्षेत्र के गांव सुहावली निवासी सोनू (40) पुत्र तेज सिंह होटल में काम करते हैं। वह होटलों पर काम करते रहे हैं। करीब चार दिन पहले एटा राजमार्ग स्थित मिश्री ढाबे पर वह काम करने लगे थे। रात को वह ठीक-ठाक था।
विज्ञापन
सोमवार की सुबह बिस्तर पर मृत मिला। सूचना पर कोतवाली की पोरा चौकी की पुलिस मौके पर पहुंच गई। सीओ श्यामवीर सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन