{"_id":"6a19f0c68b3d3642a50d4424","slug":"the-blow-of-inflation-discounted-packs-vanish-from-the-market-hathras-news-c-56-1-hts1003-149237-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: महंगाई की मार, बाजार से गायब हुए छूट वाले पैकेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: महंगाई की मार, बाजार से गायब हुए छूट वाले पैकेट
विज्ञापन
शहर की दुकान पर सजे बिस्किट और नमकीन के पैकेट। संवाद
- फोटो : Samvad
लगातार बढ़ती महंगाई का असर अब एक बार फिर खाद्य प्रसंस्कृत उत्पादों पर दिखाई देने लगा है। बिस्कुट, नमकीन, चिप्स और अन्य पैक्ड खाद्य सामग्री के पैकेटों पर कुछ माह पहले तक दिखाई देने वाले अतिरिक्त छूट और एक्स्ट्रा वजन के लेबल अब बाजार से गायब होने लगे हैं। कंपनियों ने कई उत्पादों के दाम बढ़ा दिए हैं, जबकि कई उत्पादों के पैकेट छोटे कर दिए गए हैं।
कुछ समय पहले जीएसटी में राहत मिलने के बाद कंपनियों ने उपभोक्ताओं को आकर्षित करने के लिए पैकेटों पर 10 से 30 प्रतिशत तक अतिरिक्त मात्रा और छूट देने वाले लेबल लगाए थे। उस दौरान कई उत्पादों के वजन में भी बढ़ोतरी की गई थी, लेकिन अब धीरे-धीरे कंपनियों ने इन ऑफरों को समाप्त करना शुरू कर दिया है।
बाजार में बिक रहे कई नामचीन ब्रांडों के बिस्कुट और नमकीन के पैकेटों का वजन पहले की तुलना में कम हो गया है। वहीं कुछ उत्पादों पर अधिकतम खुदरा मूल्य भी बढ़ा दिया गया है। दुकानदारों का कहना है कि कंपनियों की ओर से नई खेप में पुराने ऑफर बंद कर दिए गए हैं। दुकानदार सुमित कुमार का कहना है कि पहले जहां एक ही कीमत में अधिक मात्रा मिल रही थी, अब उसी कीमत में कम उत्पाद मिल रहा है। महंगाई के बीच रोजमर्रा के उपयोग की वस्तुओं में हो रहे इस बदलाव का असर आम लोगों की जेब पर साफ दिखाई दे रहा है।