फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The bike's petrol tank burst after colliding with a truck, both the vehicles burnt

Hathras News: ट्रक से टकराकर बाइक की पेट्रोल की टंकी फटी, दोनों गाड़ियां जलीं

Sat, 09 Aug 2025 02:21 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sat, 09 Aug 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
The bike's petrol tank burst after colliding with a truck, both the vehicles burnt
दिल्ली-कानपुर हाईवे पर बृहस्पतिवार रात करीब डेढ़ बजे गांव इब्राहिमपुर भीमपुर के पास ट्रक से सामने से टकराकर बाइक की पेट्रोल टंकी तेज धमाके साथ फट गई। इससे बाइक सहित ट्रक की केबिन में नीचे आग लग गई। धू-धूकर दोनों वाहनों के जलने से हाईवे पर वाहनों की कतार लग गई।
विज्ञापन




करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद दमकल कर्मी दोनों वाहनों में लगी आग पर काबू पा सके। हाईड्रा की मदद से पुलिस ने दोनों वाहनों को हाईवे से किनारे करवाया, तब यातायात सुचारू हो सका। वहीं हादसे के बाद से बाइक सवार और ट्रक चालक व क्लीनर वहां से भाग निकले।
विज्ञापन




बताते हैं कि मक्के का आटा लादकर ट्रक एटा की ओर से दिल्ली ओर जा रहा था। खेरेश्वर चौराहे से करीब तीन किलोमीटर पहले कानपुर की ओर सामने से तेज रफ्तार बाइक ट्रक से जा टकराई और चालक साइड के पहिये के नीचे जा घुसी। इसी बीच जोरदार धमाके के साथ बाइक की पेट्रोल टंकी फट गई और आग लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




सूचना पर रोरावर इंस्पेक्टर विजय सिंह अपने वाहन में छोटे-छोटे अग्निशमन यंत्र लेकर मौके पर पहुंच गए, लेकिन आग इतनी तेज थी कि किसी भी पुलिस कर्मी की हिम्मत पास जाने की नहीं हुई। सूचना पर बन्नादेवी अग्निशमन केंद्र के प्रभारी संजीव कुमार सिंह वाहन के साथ पहुंचे। करीब एक घंटे के प्रयास के बाद दोनों वाहनों में लगी आग पर काबू पा सके। इंस्पेक्टर रोरावर ने दोनों वाहनों के सामने से टकराने की आशंका जताई है। कहा कि मौके पर दोनों वाहनों के चालक नहीं मिले। उनकी तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed