{"_id":"678fd9a98941464af9070cd0","slug":"the-bar-association-annual-election-in-saadabad-2025-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"The Bar Association: सादाबाद बार चुनाव कार्यक्रम घोषित, 23 जनवरी से नामांकन, 4 फरवरी को मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
The Bar Association: सादाबाद बार चुनाव कार्यक्रम घोषित, 23 जनवरी से नामांकन, 4 फरवरी को मतदान
Tue, 21 Jan 2025 11:00 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 21 Jan 2025 11:00 PM IST
सार
23 व 24 जनवरी से नामांकन किए जा सकेंगे। 27 जनवरी को नाम वापसी होगी। जांच दोपहर एक बजे से दोपहर साढ़े तीन बजे तक होगी। 4 फरवरी को मतदान होगा। इसी दिन मतों की गिनती कर परिणाम घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
सादाबाद में नोटिस बोर्ड पर चस्पा की गई बार चुनाव की मतदाता सूची व चुनाव कार्यक्रम
- फोटो : संवाद
विस्तार
सादाबाद में दी बार एसोसिएशन की एल्डर कमेटी ने 21 जनवरी को दी बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया। चुनाव कार्यक्रम व मतदाता सूची को बार कार्यालय के बाहर नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दिया गया। चुनाव कार्यक्रम व मतदाता सूची को देखने के लिए अधिवक्ताओं की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन
कमेटी के अध्यक्ष कु. दिनेशपाल सिंह एडवोकेट ने बताया कि बार के वार्षिक चुनाव को संपन्न कराने के लिए राजेंद्र कुमार अग्रवाल एडवोकेट को वरिष्ठ चुनाव अधिकारी, बादाम सिंह एडवोकेट व वीरेंद्र कुमार मित्तल को सहायक चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। चुनाव अधिकारियों ने बताया कि 23 व 24 जनवरी से नामांकन सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक किए जा सकेंगे।
विज्ञापन
27 जनवरी को नाम वापसी दोपहर एक बजे तक होगी। जांच दोपहर एक बजे से दोपहर साढ़े तीन बजे तक होगी। 4 फरवरी को सुबह साढ़े 10 बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा। इसी दिन मतों की गिनती कर परिणाम घोषित किया जाएगा। मतदान के समय सीओपी प्रमाणपत्र लाना अनिवार्य होगा। यदि कोई सदस्य अन्य बार का सदस्य पाया जाता है तो उसे मताधिकार से वंचित कर दिया जाएगा। नामांकन पत्र निरस्त होने पर ही नामांकन शुल्क वापस हो सकेगा।
विज्ञापन
बार द्वारा जारी मतदाता सूची पर आपत्ति 22 जनवरी को दोपहर दो बजे तक एल्डर कमेटी के समक्ष प्रस्तुत की जा सकेगी। इनका निस्तारण शाम चार बजे तक किया जाएगा। अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ने के लिए 25 वर्ष, सचिव पद पर चुनाव लड़ने के लिए 15 वर्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पर चुनाव लडने के लिए 20 वर्ष, कनिष्ट उपाध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ने के लिए 10 वर्ष, कोषाध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ने के लिए 10 वर्ष, सह सचिव के पद पर चुनाव लड़ने के लिए पांच वर्ष तक लगातार दी बार एसोसिएशन का सदस्य होना अनिवार्य होगा।