फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The anger of the Kanwadis made the police and administration sweat

Hathras News: कांवड़ियों में आक्रोश, अलीगढ़-आगरा रोड किया जाम, छुड़ाए पुलिस-प्रशासन के पसीने

Tue, 06 Aug 2024 05:56 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Tue, 06 Aug 2024 05:56 AM IST
सार

गांव गढ़ी नौकस निवासी कांवड़ियों की टोली कासगंज के सोरों गंगाघाट से कांवड़ लेकर रात को अपने गांव जा रही थी। आगरा रोड स्थित पुलिस चौकी के सामने एक कांवड़ियों को एक कार सवार ने टक्कर मार दी थी। कांवड़ियों का आरोप था कि कार सवार लोगों ने उनके साथ में मारपीट की है। जिसमें चार कांवड़ियों को चोट आई।

विज्ञापन
The anger of the Kanwadis made the police and administration sweat
आगरा रोड पुलिस चौककी के सामने रविवार की रात को जाम लगा रहे कांवड़ियों को समझाते एएसपी - फोटो : संवाद

विस्तार

हाथरस में 4 अगस्त देर रात कांवड़ियों के आक्रोश से दो घंटे तक पुलिस-प्रशासन के हाथपांव फूले रहे। कांवड़ियों ने मारपीट के आरोपियों की गिरफ्तारी और कार्रवाई की मांग को लेकर अलीगढ़-आगरा रोड जाम कर दिया। नारेबाजी कर जबरदस्त प्रदर्शन किया। अधिकारियों ने जैसे-तैसे समझा-बुझाकर कांवड़ियों को शांत कराया, तब कहीं दो घंटे बाद जाम खुला। इस मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


बता दें कि सादाबाद क्षेत्र के गांव गढ़ी नौकस निवासी कांवड़ियों की टोली कासगंज के सोरों गंगाघाट से कांवड़ लेकर 4 अगस्त की रात को अपने गांव जा रही थी। इसी दौरान आगरा रोड स्थित पुलिस चौकी के सामने एक कांवड़ियों को एक कार सवार ने टक्कर मार दी थी। कांवड़ियों का आरोप था कि कार सवार लोगों ने उनके साथ में मारपीट की है। जिसमें चार कांवड़ियों को चोट आई है। इस घटना से गुस्साए कांवड़ियों ने कार्रवाई व आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आगरा रोड स्थित पुलिस चौकी के सामने जाम लगा दिया था। जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं।
विज्ञापन


सूचना पर एएसपी अशोक कुमार, एसडीएम सदर नीरज शर्मा, सीओ राम प्रवेश राय के अलावा कोतवाली सदर, कोतवाली हाथरस गेट, कोतवाली चंदपा व कोतवाली जंक्शन थाने का पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया। अधिकारियों की कांवड़ियों से नोकझोंक भी हुई थी। अधिकारियों ने जैसे-तैसे समझा-बुझाकर कांवड़ियों को शांत कराया। लगभग दो घंटे बाद जाम खुल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के संबंध में राहुल चौहान पुत्र नत्थी चौहान, निवासी गढ़ी नौकस ने थाना कोतवाली सदर में तहरीर दी है। पुलिस ने मारपीट में घायल कांवड़ियों का बागला जिला अस्पताल में चिकित्सकीय परीक्षण कराया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना की जांच की जा रही है।-राम प्रवेश राय, सीओ सिटी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed