फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The adoption was innocent spree

मासूम को गोद लेने की लगी होड़

Sat, 30 Jan 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 30 Jan 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
The adoption was innocent spree

हाथरस। अलीगढ़ रोड पर नहर के निकट एक बैग में रखकर फेंकी गई नवजात लावारिस बच्ची को गोद लेने के लिए शनिवार को जिला अस्पताल में काफी भीड़ जुट गई। इन लोगों में सिर्फ गरीब ही नहीं, बल्कि कई अमीर और प्रतिष्ठित घरानों के लोग भी शामिल थे। 

शुक्रवार को किसी ने एक नवजात बच्ची को अलीगढ़ रोड पर नहर किनारे फेंक दिया था, जिसके बाद इस बच्ची को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। उपचार के बाद बच्ची बिल्कुल सही थी। इस बच्ची को नगला सिंगी की एक महिला ने दुग्धपान भी कराया। चिकित्सक भी समय-समय पर इस बच्ची की देखभाल करते रहे। शनिवार को सुबह से ही इस बच्ची को लेने के लिए अस्पताल में लोगों की भीड़ जुटना शुरू हो गई। काफी संख्या में आए लोग इस बच्ची को गोद लेना चाहते थे। कई लोगों ने इस बच्ची को गोद लेने के लिए स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों से भी गुहार लगाई, लेकिन शनिवार को भी इस बच्ची को किसी को गोद नहीं दिया गया। बच्ची जिला अस्पताल में ही भर्ती थी। नगला सिंगी की महिला ने इस बच्ची को दुग्धपान कराया। सीएमओ डॉ. रामवीर सिंह ने बताया कि बच्ची अस्पताल में पूर्ण रूप से स्वस्थ्य है। 

--------

बाल संरक्षण समिति ने लिए साक्षात्कार

हाथरस। नहर पर बैग में बंद मिली बच्ची को लालन-पालन कौन करे, इसे लेकर बाल संरक्षण समिति की बैठक तहसील परिसर में हुई। समिति के अधिकारियों के पास बच्ची को गोद लेने के लिए 11 आवेदन भी आए, लेकिन समिति बैठक में बच्ची को गोद देने पर कोई निर्णय नहीं ले सकी। जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ. रामप्रवेश ने बताया कि बच्ची को लेने के इच्छुक लोगों के साक्षात्कार कर लिए गए हैं। बाल संरक्षण समिति जिन अभिभावकों को गोद लेने के लिए निर्णय देगी, उसी को यह बच्ची गोद दे दी जाएगी। 

--------

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed