फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   test before panchayat election

अध्यक्ष से पहले जिपं. सदस्य के चुनाव में होगी अग्निपरीक्षा

Thu, 11 Mar 2021 11:38 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
test before panchayat election
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य पद के चुनाव में इस बार जिले के कई राजनीतिक दिग्गजों के मैदान में उतरने की संभावना है। चुनाव जीतने के लिए अब यह नेता भाजपा व अन्य दलों का समर्थन पाने की जुगाड़ में लग गए हैं।
त्रिस्तरीय पंचायतों में जिला पंचायत अध्यक्ष का पद सबसे ज्यादा अहम है। जिला पंचायत अध्यक्ष को जिले का प्रथम नागरिक भी कहा जाता है। पिछले कुछ चुनाव से जिला पंचायत अध्यक्ष का पद राजनीतिक प्रतिष्ठा का विषय बनता रहा है। इसे पाने के लिए दिग्गज राजनेताओं के बीच वर्चस्व की लड़ाई भी देखने को मिली।
विज्ञापन

राजनेताओं ने बहुत कुछ दांव पर लगाकर इस चुनाव में जीत पाई। अब एक बार फिर इस पद की ख्वाहिश राजनेताओं के सिर चढ़कर बोल रही है। चूंकि इस बार का पंचायत चुनाव भाजपा शासनकाल में होने जा रहा है, इसलिए अध्यक्ष पद पाने की ख्वाहिश लिए बैठे नेता भाजपा का समर्थन पाने के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं। दिल्ली से लखनऊ तक की भागदौड़ शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि इससे पहले इन नेताओं को जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीतने की अग्निपरीक्षा पास करनी होगी और उसके बाद चुने हुए जिला पंचायत सदस्यों को अपने पक्ष में लामबंद करना होगा। तब जाकर उनके लिए अध्यक्ष पद तक पहुंचने का रास्ता साफ हो सकेगा।

जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीतने के लिए उन्हें न केवल मतदाताओं के बीच अपनी पैठ बनानी होगी, बल्कि जातिगत गणित फिट करना होगा। कुल मिलाकर पंचायत चुनाव तक जिले में राजनीतिक सरगर्मियां पूरे उफान पर रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed