फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Ten kidnapped children sold into crorepati families of Delhi-UP

खुलासा: दिल्ली-यूपी के करोड़पति परिवारों में बेचे गए अगवा दस बच्चे, नाउम्मीद दंपतियों को जाल में फंसाता गिरोह

Sat, 21 Jun 2025 05:31 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 21 Jun 2025 05:31 PM IST
सार

हाथरस पुलिस की जांच में सामने आया कि गिरोह के सदस्य आईवीएफ सेंटर से नाउम्मीद होने वाले दंपतियों को अपना निशाना बनाते थे और मुंह मांगे दामों पर उन्हें फर्जी गोदनामे के आधार पर बच्चा बेच देते हैं। इस गिरोह में शामिल महिलाएं व पुरुष दिल्ली व अन्य प्रांतों में संचालित आईवीएफ सेंटरों में भी काम कर चुके हैं।

विज्ञापन
Ten kidnapped children sold into crorepati families of Delhi-UP
आरोपी सोनिया - फोटो : संवाद

विस्तार

हाथरस पुलिस द्वारा जिस अंतरराज्यीय बच्चा चोर गिरोह का खुलासा किया गया है, उसके द्वारा अभी तक 10 बच्चों को बेचा जा चुका है। यह सभी दिल्ली, यूपी और झारखंड में करोड़पति परिवारों को दिए गए हैं। लड़के को छह लाख और लड़की को तीन लाख में बेचा गया है। हाथरस पुुलिस ने दिल्ली की विकासपुरी कालोनी से जो दो बच्चे मुक्त कराए हैं, वह भी दो कारोबारी परिवारों ने छह-छह लाख में खरीदे थे। अब पुलिस गिरफ्तार गिरोह के सदस्यों की निशानदेही पर सभी को मुक्त कराने में लगी है।

विज्ञापन


यह गिरोह 15 सदस्यों का है। इसमें दिल्ली, हाथरस, आंध्रप्रदेश और झारखंड के लोग शामिल हैं। इस गिरोह से जुड़े लोग अलग-अलग जगहों से बच्चों को चोरी करते हैं या उठाते हैं और फिर उनका सौदा कर देते हैं। हाथरस पुलिस ने मई माह में अगवा बच्चे के मामले में दिल्ली की मधु को गिरफ्तार करके जेल भेजा था। बृहस्पतिवार को पुलिस ने मधु को रिमांड पर लेकर जब पूछताछ की तो पता चला कि अब दस 10 बच्चे गिरोह ने बेचे हैं। मधु की निशानदेही पर दिल्ली के विकासपुरी से सोनिया नाम की महिला को गिरफ्तार किया है। उसकी गिरफ्तारी के बाद ही दो बच्चों को मुक्त कराया जा सका है। 
विज्ञापन


एसपी हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि मधु ने पूछताछ में जो बताया है उसके मुताबिक लखनऊ, झारखंड, दिल्ली में सबसे ज्यादा बच्चों को बेचा गया है। यह एक संगठित गिरोह और इसके सदस्यों का मुख्य ठिकाना दिल्ली है। उत्तरी राज्यों से अगवा बच्चों को दक्षिणी राज्यों और वहां से अगवा बच्चों को उत्तरी राज्यों में बेचा जाता है। चोरी होने से लेकर बेचे जाने तक बच्चा गिरोह के कई सदस्यों के हाथों से होकर गुजरता हुआ खरीदार तक पहुंचता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आईवीएफ सेंटर से नाउम्मीद दंपतियों को जाल में फंसाता है गिरोह

हाथरस पुलिस की जांच में सामने आया कि गिरोह के सदस्य आईवीएफ सेंटर से नाउम्मीद होने वाले दंपतियों को अपना निशाना बनाते थे और मुंह मांगे दामों पर उन्हें फर्जी गोदनामे के आधार पर बच्चा बेच देते हैं। इस गिरोह में शामिल महिलाएं व पुरुष दिल्ली व अन्य प्रांतों में संचालित आईवीएफ सेंटरों में भी काम कर चुके हैं। गिरोह के कुछ सदस्य अब भी वहां काम कर रहे हैं, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी है। गिरोह के सदस्य उपचार के बाद भी मां-बाप न बनने वाले दंपतियों से संपर्क साधते थे और पैसे वाले लोग और संपन्न परिवार आसानी से इनके चंगुल में फंस जाते थे।

पुलिस के अनुसार बच्चे की उम्र-सुंदरता के आधार पर रेट तय किए जाते हैं। नवजात बच्चे के अधिक रेट मिलते थे। इन दंपतियों की बेटा या बेटी मिलने की डिमांड के बारे में जानकारी ली जाती है। लड़का छह लाख रुपये में और लड़की के लिए दो से तीन लाख सौदा तय हो जाता था। पुलिस को कुछ आईवीएफ सेंटर में काम करने वाली महिलाओं के इस गिरोह से जुड़े होने की जानकारी मिली है। इनकी भी तलाश की जा रही है।

छह साल पहले रेलवे स्टेशन से अगवा हुई थी बच्ची
करीब छह साल पहले एक बच्ची का अपहरण रेलवे स्टेशन से हुआ था। जिसे पुलिस अब तक नहीं तलाश पाई है। दिव्यांग मालती पत्नी झम्मन लाल निवासी नया बांस, सुरीर, मथुरा अपनी तीन बेटियों और एक बेटे को लेकर पति के साथ दिल्ली के शाहदरा थाना क्षेत्र के मीत नगर में रहती है। पति ई-रिक्शा चलाकर परिवार को पालन-पोषण करता है। रक्षाबंधन पर मालती गंगीरी निवासी अपने भाई को राखी बांधने के आई थी। स्टेशन पर वापसी के दाैरान एक महिला उसकी एक साल की बेटी लक्ष्मी को खिलाने के बहाने लेकर गायब हो गई। पुलिस इस घटना में अब तक अपहर्त बच्ची को तलाश नहीं सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed