फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   temporary cattel house started in susaen

सुसाइन में अस्थायी गोशाला का संचालन शुरू

Fri, 10 Jan 2020 12:01 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2020 12:01 AM IST
विज्ञापन
temporary cattel house started in susaen
गोशाला का संचालन शुरू कराते एडीओ पंचायत व अन्य। - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

आवारा पशुओं के आतंक की समस्या से जूझ रहे किसानों को राहत देने के लिए प्रशासन द्वारा राहत कार्य लगातार जारी है। गुरुवार को सादाबाद क्षेत्र के गांव सुसाइन में अस्थायी गोशाला का संचालन शुरू करा दिया गया। पहले ही दिन गोशाला में करीब 200 पशुओं का रखरखाव किया गया।

अस्थायी गोशाला का शुभारंभ एडीओ पंचायत देवेंद्र गौतम की देखरेख में हुआ। उन्होंने कहा कि आवारा पशुओं के लिए गांव-गांव अस्थायी गोशालाएं खोली जा रही हैं। ग्रामीणों व किसानों को जल्द ही इन आवारा पशुओं के आतंक से राहत मिल जाएगी। कई ग्राम पंचायतों में गोशालाओं का निर्माण करा दिया गया है और कई में निर्माण कार्य प्रगति पर है। जल्द ही सभी आवारा गोवंश को गोशालाओं में भेजा जाएगा। सुसाइन में गोशाला का संचालन होने पर उन्होंने पशुओं के चारे, पानी और ठंड में रहन सहन की व्यवस्था को देखा, कमी मिलने पर ग्राम पंचायत सचिव को दूर करने के निर्देश दिए। इस मौके पर प्रधान रनवीर सिंह, सचिव रवेंद्र चौधरी, ऋषि शर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed