फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Teenager condition worsened while playing, died of heart attack

Hathras News: खेल में पकड़ा-पकड़ी और उठा-पटक से किशोर की हालत बिगड़ी, हृदयघात से मौत

Sun, 03 Mar 2024 12:23 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Sun, 03 Mar 2024 12:23 AM IST
सार

बारिश के दौरान हुए जलभराव में कुछ लोग एक दूसरे को कीचड़ डाल रहे थे। किशोर और उसके साथी भी इसमें शामिल हो गए। इसी पकड़ा-पकड़ी और उठा पटक में दीपक की तबीयत बिगड़ गई और वह अचेत होकर गिर पड़ा। ह्रदयघात से किशोर की मौत हो गई।

विज्ञापन
Teenager condition worsened while playing, died of heart attack
हार्ट अटैक से मौत - फोटो : istock

विस्तार

हमउम्र बच्चों के साथ खेलने गए एक किशोर की कीचड़ में उठापटक के दौरान मौत हो गई। चिकित्सकों के हवाले से परिजनों ने बालक की मौत की वजह हृदयघात से होने की बात कही है।

विज्ञापन


घटना गांव रसीदपुर की है और मरने वाला दीपक (15) अपने साथियों के साथ पास के गांव बामन नगला में खेलने गया था। वहां उसके बहनोई एक भट्टे पर काम करते हैं। होली के माहौल में बारिश के दौरान हुए जलभराव में कुछ लोग एक दूसरे को कीचड़ डाल रहे थे। दीपक और उसके साथी भी इसमें शामिल हो गए।
विज्ञापन


इसी पकड़ा-पकड़ी और उठा पटक में दीपक की तबीयत बिगड़ गई और वह अचेत होकर गिर पड़ा। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और फिर वहां से निजी चिकित्सकों के यहां लेकर गए। उनके हाथ खड़े करने पर वह उसे लेकर आगरा में टेढ़ी बगिया स्थित एक निजी चिकित्सक के यहां लेकर पहुंचे। मृतक के भाई अजीत ने बताया कि उन्होंने सादाबाद के सभी हॉस्पिटल में दिखाया, आगरा में चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक ने उसकी मौत हृदयघात से होने की संभावना जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed