{"_id":"663bdc10730ab1e36304fbe8","slug":"teenager-shot-and-injured-the-young-man-sasni-news-c-259-1-ssn1001-100861-2024-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: किशोर ने युवक को गोली मारकर घायल किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: किशोर ने युवक को गोली मारकर घायल किया
Thu, 09 May 2024 01:39 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Thu, 09 May 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
कस्बा के बिजलीघर निवासी एक युवक पर मंगलवार की देर रात मोहल्ले के एक किशोर ने रुपयों के लेनदेन के विवाद में तमंचे से फायर कर दिया, जिससे मौके पर भगदड़ मच गई। युवक ने लहूलुहान हालत में किशोर को तब तक नहीं छोड़ा, जब तक पुलिस नहीं आई। घायल ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया।
मंगलवार की देर रात बिजलीघर निवासी 24 वर्षीय महेंद्र पुत्र नरोत्तम आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग स्थित तहसील के निकट तिरंगा ढाबा के सामने खड़ा था। तभी करीब 17 वर्षीय किशोर ने महेंद्र पर 315 बोर के तमंचे से गोली चला दी। गोली महेंद्र सिंह के पेट में लगी। गोली लगते ही महेंद्र लहूलुहान हो गया और उसने आरोपी को तब तक नहीं छोड़ा, जब तक मौके पर पुलिस नहीं आ गई।
आरोपी ने छूटने का काफी प्रयास किया, लेकिन महेंद्र ने हार नहीं मानी। पुलिस ने घायल महेंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर वहां से उसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। समाचार लिखे जाने तक दुर्घटना के संबंध में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। संवाद