{"_id":"660ead67867e87755207d708","slug":"teenager-raped-report-filed-2024-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: चल रही थी दावत, किशोरी को ले गया खेत में, किशोर ने किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: चल रही थी दावत, किशोरी को ले गया खेत में, किशोर ने किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज
Thu, 04 Apr 2024 07:09 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 04 Apr 2024 07:09 PM IST
सार
परिवार में त्रयोदशी की दावत चल रही थी। सभी दावत में व्यस्त थे। शाम को उसकी किशोरी कुछ काम से खेत पर गई थी। उसी समय किशोर ने उसको पकड़ लिया और खेत में ले जाकर जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
दुष्कर्म
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
परिवार में त्रयोदशी की दावत हो रही थी। किशोरी किसी काम से खेत पर गई। वहां पर किशोर उसे पकड़ कर खेत में ले गया और दुष्कर्म किया। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
सहपऊ क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने एक किशोर पर उसकी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि 3 अप्रैल को गांव में उसके ही परिवार में त्रयोदशी की दावत चल रही थी। वह और परिवार के अन्य सदस्य दावत में व्यस्त थे।
विज्ञापन
शाम को उसकी 14 वर्षीय पुत्री कुछ काम से खेत पर गई थी। उसी समय किशोर ने उसको पकड़ लिया और खेत में ले जाकर जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने दुष्कर्म के साथ पॉस्को एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन