फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Teenager dies due to tractor collision

Hathras News: ट्रैक्टर की टक्कर से सड़क किनारे खड़े किशोर की मौत, एक घायल, चालक मौके से भागा

Sun, 02 Feb 2025 10:01 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 02 Feb 2025 10:01 PM IST
सार

अरविंद व उनका बेटा सागर हाथरस जाने के लिए दर्शना गांव के पास हाथरस मथुरा मार्ग पर सड़क किनारे खड़े होकर वाहन का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान मथुरा की ओर से सीमेंट से लदा ट्रैक्टर आ रहा था। गांव दर्शना के निकट सड़क किनारे खड़े उसके बेटे सागर व चाचा अरविंद को टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Teenager dies due to tractor collision
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरसान में हाथरस रोड गांव दर्शना के निकट सड़क किनारे खड़े एक किशोर व उसके चचेरे दादा को एक ट्रैक्टर ट्राॅली ने टक्कर मार दी थी। जिसमें 15 वर्षीय किशोर की मौके पर ही मौत हो गई थी। इस मामले में किशोर के पिता ने मुरसान कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। 

विज्ञापन


अनिल कुमार उर्फ पिंटू निवासी सादाबाद रोड मुरसान का कहना है कि 25 जनवरी की शाम साढ़े तीन बजे उसके चाचा अरविंद व उनका बेटा सागर (15) हाथरस जाने के लिए दर्शना गांव के पास हाथरस मथुरा मार्ग पर सड़क किनारे खड़े होकर वाहन का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान मथुरा की ओर से सीमेंट से लदा ट्रैक्टर आ रहा था।
विज्ञापन


जिसका चालक ट्रैक्टर को तेजी व लापरवाही से चला रहा था। गांव दर्शना के निकट सड़क किनारे खड़े उसके बेटे सागर व चाचा अरविंद को टक्कर मार दी। जिसमें उसके बेटे सागर की मौके पर ही मौत हो गई और चाचा अरविंद गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर को छोड़कर मौके से भाग गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed