{"_id":"66097893da0208de7505ac84","slug":"teenager-dies-after-being-hit-by-rotavator-2024-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुझा घर का चिराग: बाबा ट्रैक्टर से जोत रहे खेत, नाती का फिसला पैर, रोटावेटर की चपेट में आने से हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुझा घर का चिराग: बाबा ट्रैक्टर से जोत रहे खेत, नाती का फिसला पैर, रोटावेटर की चपेट में आने से हुई मौत
Sun, 31 Mar 2024 08:22 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 31 Mar 2024 08:22 PM IST
सार
नाती अपने बाबा के पीछे-पीछे चला गया। बाबा घर से खेत जोतने के लिए गए थे। जब उसके परिवार के बाबा खेत जोतने में लगे हुए थे, तभी एकाएक विशाल ट्रैक्टर पर चढ़ गया। इस दौरान उसका पैर फिसल गया और वह ट्रैक्टर में लगे रोटावेटर की चपेट में आ गया। इससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन
बच्चे की मौत
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव टिकारी में 31 मार्च की सुबह रोटावेटर की चपेट में आने से एक किशोर की दर्दनाक मौत हो गई। किशोर की मौत के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव टिकारी निवासी 14 वर्षीय विशाल पुत्र योगेश कुमार सुबह अपने बाबा के पीछे-पीछे चला गया। बाबा घर से खेत जोतने के लिए गए थे। जब उसके परिवार के बाबा खेत जोतने में लगे हुए थे, तभी एकाएक विशाल ट्रैक्टर पर चढ़ गया। इस दौरान उसका पैर फिसल गया और वह ट्रैक्टर में लगे रोटावेटर की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
इससे पहले कि कोई कुछ समझपाता विशाल की रोटावेटर की चपेट में आने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर मृतक के परिजन व अन्य ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। किशोर की मौत से परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोककर बुरा हाल है। मृतक किशोर अपने परिवार का इकलौता चिराग था।
विज्ञापन