फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Teenager body found in bushes

Hathras News: जिम करने निकला किशोर नहीं लौटा, झाड़ियों में मिला लहूलुहान शव, दिल फटा, हत्या की आशंका, हंगामा

Sat, 30 May 2026 10:09 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sat, 30 May 2026 10:09 PM IST
सार

शव लहूलुहान हालत में था और बाइक उसके ऊपर थी, जो स्टॉर्ट थी। सिर व आंखों से खून बह रहा था। शव देख परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। पिता जानकी प्रसाद ने हत्या की आशंका जताई।

विज्ञापन
Teenager body found in bushes
मृतक किशोर बंटी, विलाप करतीं महिलाएं - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव मिर्जापुर से जलेसर जिम करने गए किशोर बंटी (14) का शव 29 मई देर रात लहूलुहान हालत में झाड़ियों में मिला। शव की हालत देख परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है, जबकि पुलिस के अनुसार मौत सड़क हादसे में हुई है। हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन


हाथरस जंक्शन का गांव मिर्जापुर जलेसर (एटा) की सीमा पर है। यहां से जलेसर महज 12 किलोमीटर रह जाता है, इसलिए ग्रामीण अक्सर वहीं से बाजार करते हैं। गांव के जानकी प्रसाद का सबसे छोटा बेटा बंटी (14) शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे बहाने से घर से निकला था। बाद में पता चला कि वह अपने दोस्त गांव के ही भानु व राजा के साथ जलेसर जिम करने गया है।
विज्ञापन


जानकी प्रसाद के अनुसार वह पहली बार जिम गया था। वहां से लौटते समय जलेसर के गांव मानवई पर तेज आंधी व बारिश आने लगी। तीनों दोस्त रास्ते में रुक गए। वहां से गांव का ही एक व्यक्ति कार लेकर जा रहा था। भानु ने अपनी बाइक बंटी को दे दी और वह राजा के साथ कार में बैठ गया। बंटी आंधी के बीच बाइक लेकर गाड़ी के पीछे-पीछे आ रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोस्त पहले गांव पहुंच गए। काफी देर तक इंतजार किया, लेकिन वह नहीं लौटा। बंटी के परिजन व गांव के लोग एकत्रित हो गए। काफी संख्या में लोग टॉर्च लेकर गांव से मानवई तक तलाश करते रहे। रास्ते में एक मस्जिद भी मिली, जिसमें तलाश की गई। काफी देर की गई खोजबीन के बाद रात 11 बजे जलेसर सीमा के लगे बोर्ड से 10 कदम पहले हाथरस जंक्शन क्षेत्र में बंटी का शव मिला।

शव लहूलुहान हालत में था और बाइक उसके ऊपर थी, जो स्टॉर्ट थी। सिर व आंखों से खून बह रहा था। शव देख परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। पिता जानकी प्रसाद ने हत्या की आशंका जाहिर की, जबकि पुलिस शरीर पर जगह-जगह खरोच व अन्य निशान देख दुर्घटना बता रही थी।

पिता की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व घटना स्थल दुर्घटना की ओर इशारा कर रहे हैं। मामला गंभीर है, इसलिए गहनता से छानबीन की जा रही है।-रामानंद कुशवाहा, एएसपी

ग्रामीणों ने काटा हंगामा
हत्या का आरोप लगाते हुए शुक्रवार रात ही ग्रामीणों ने हंगामा काटा और शव नहीं उठने दिया। पुलिस ने जब हादसे की अंदेशा जताया तो इसका विरोध किया। पिता जानकी प्रसाद व अन्य गांव वालों का कहना था कि उसकी हत्या हुई है। उसकी पेंट की जेब देखने से लग रहा है कि किसी ने टटोला है। दुर्घटना होती तो इस तरह शव नहीं पड़ा होता। काफी देर तक पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाया और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब परिजनों ने शव उठने दिया। इधर, शनिवार की सुबह भी गांव में काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित रहे।

500 मीटर के अंदर हो गई घटना
जिस स्थान पर दोस्तों ने बाइक के साथ बंटी को छोड़ा था, उससे महज 500 मीटर के अंदर घटना हो गई। यानी बंटी बाइक लेकर ज्यादा आगे नहीं पहुंच पाया था। दोस्त भानु व राजा ने बताया कि वे गांव पहुंचने से पहले उसे देखने के लिए रुके थी थे, फिर लगा कि वह गांव पहुंच गया होगा। गांव में खोजा तो वह नहीं मिला। कुछ ही समय पहले बंटी ने बाइक चलानी सीखी थी। छह भाई-बहनों में बंटी सबसे छोटा था।

शॉक एंड हेमरेज से हुई मृत्यु, दिल भी फटा
पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत शॉक एंड हेमरेज से हुई है। सिर में सीधे गंभीर चोट पहुंची है। अंदर खून ही खून भर गया था, जो अन्य अंगों से बाहर आया। सीने पर भी गंभीर चोट थी, जिससे दिल भी फट गया। चेहरे, हाथ व घुटनों पर घिसने के निशान भी थे, इसलिए पुलिस दुर्घटना की आशंका जाहिर कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed