फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Teenager and youth injured in car and tractor collision

Hathras News: कार और ट्रैक्टर की भिड़त में किशोर और युवक घायल, सीएचसी में कराए भर्ती

Fri, 09 Jun 2023 08:41 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 09 Jun 2023 08:41 PM IST
सार

गांव धाधऊ निवासी अवतार सिंह का पुत्र गौरव अपने साथ गांव के ही 12 वर्षीय तरुण पुत्र मुन्नेश को महिंद्रा युवराज ट्रैक्टर में बैठाकर सादाबाद जा रहा था। जैसे ही ट्रैक्टर सादाबाद-जलेसर मार्ग पर नगला ब्राह्मण के पास पहुंचा, उसी समय सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। 

विज्ञापन
Teenager and youth injured in car and tractor collision
सादाबाद जलेसर मार्ग पर अर्टिगा एवं टैक्टर की टक्कर के बाद क्षतिग्रस्म वाहन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस के सादाबाद-जलेसर मार्ग पर शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे ट्रैक्टर एवं अर्टिगा कार आमने-सामने भिड़ गए। टक्कर में ट्रैक्टर चालक एवं उस पर बैठा किशोर बुरी तरह घायल हो गया। ट्रैक्टर भी दो हिस्सों में बट गया। इधर, कार असंतुलित होकर एक पेड़ से टकरा गई। सवार सभी व्यक्ति कार को छोड़कर भाग गए। राहगीरों ने दोनों घायलों को सीएचसी सादाबाद में भर्ती कराया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन

  
गांव धाधऊ निवासी अवतार सिंह का पुत्र गौरव अपने साथ गांव के ही 12 वर्षीय तरुण पुत्र मुन्नेश को महिंद्रा युवराज ट्रैक्टर में बैठाकर सादाबाद जा रहा था। जैसे ही ट्रैक्टर सादाबाद-जलेसर मार्ग पर नगला ब्राह्मण के पास पहुंचा, उसी समय सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। 
विज्ञापन


टक्कर लगते ही ट्रैक्टर सड़क किनारे दो हिस्सों में टूटकर गिर पड़ा और उसमें बैठै गौरव एवं तरुण घायल होकर दूर गिर पड़े। राहगीरों ने दोनों घायलों को सीएचसी में भेज दिया। इधर, कार भी असंतुलित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई और उसमें बैठी सभी सवारियां उतरकर भाग गईं। सीएचसी पर दोनों घायलों की परिजन पहुंच गए है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed