फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Tech will honor the village head in Lucknow

बीटेक ग्राम प्रधान का लखनऊ में होगा सम्मान

Fri, 22 Apr 2016 12:21 AM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 22 Apr 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
Tech will honor the village head in Lucknow
सम्मानित होने वाले प्रधान सुकांत। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
हाथरस। राज्य निर्वाचन आयोग ने जिले के सबसे शिक्षित ग्राम प्रधान सुकांत शर्मा को सम्मानित करने का निर्णय लिया है। मुरसान ब्लॉक ग्राम पंचायत चंदपा के ग्राम प्र्रधान सुकांत शर्मा इस सम्मान के लिए चयनित होने वाले एकमात्र प्रधान हैं। 24 अप्रैल को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान गोमती नगर लखनऊ में सुबह 10 बजे से होने वाले प्रदेश भर के उच्च शैक्षिक योग्यता वाले प्रधानों के सम्मान समारोह में उन्हें आमंत्रित किया है।
विज्ञापन


30 वर्षीय सुकांत शर्मा ने अमर उजाला को बताया कि सीबीएसई से 12वीं तक की पढ़ाई करने के बाद उन्होंने मंगलायतन विश्वविद्यालय से बीटेक किया और उसके बाद लंबे समय से गांव चंदपा में ही अपना आईटीआई कॉलेज भी चला रहे हैं। उन्होंने बताया कि नौकरी की राह छोड़कर समाजसेवा में उतरने के इरादे से अपना व्यवसाय चुना और पिछले साल हुए प्रधानी के चुनाव में जीत हासिल कर राजनीति में कामयाबी की पहली सीढ़ी चढ़ गए। सुकांत का नाम पिछले दिनाें तब भी चर्चा में आया था, जब नहर के पास लावारिस हालत में मिली नवजात बच्ची को गोद देने के लिए जिला स्तरीय समिति ने उनका और उनकी पत्नी दीपा शर्मा का चयन किया था। 
विज्ञापन

सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचायत और नगरीय निकाय ने प्रधान को पत्र भेजकर इसकी जानकारी दी है। जिला पंचायत राज अधिकारी जगदीशराम गौतम ने भी ग्राम प्रधान चंदपा का चयन इस सम्मान के लिए होने की जानकारी दी है। आयोग का यह निर्णय शिक्षित पंचायत प्रतिनिधियों को प्रोत्साहित करने वाला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मैं समाजसेवा के उद्देश्य से प्रधानी का चुनाव लड़ा था। पूरे गांव ने मिलकर मुझे यह चुनाव लड़ाया था। मेरे दादा भी यह चुनाव लड़ चुके हैं, लेकिन वह हार गए थे। उनका अधूरा सपना सच करने के लिए भी वह इस चुनाव में उतरे थे। मैं कोशिश करुंगा की मेरी पढ़ाई-लिखाई पंचायत के कामकाम में भी काम आए। यह सम्मान मेरे लिए ही नहीं, बल्कि मेरे गांव और पूरे जिले के लिए गर्व की बात है।
- सुकांत शर्मा, ग्राम प्रधान चंदपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed