फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Teachers will do short courses on Diksha portal

Hathras News: दीक्षा पोर्टल पर शार्ट कोर्स करेंगे शिक्षक

Mon, 04 Nov 2024 03:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
Teachers will do short courses on Diksha portal
शिक्षकों की शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाए जाने के लिए शासन की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसके अंतर्गत दीक्षा पोर्टल के माध्यम से बेसिक के प्रधानाध्यापकों व शिक्षकों के व्यावसायिक विकास के लिए शार्ट कोर्स कराए जाने की व्यवस्था की गई है। इसमें दीक्षा पोर्टल के माध्यम से नई शिक्षा नीति के हिसाब से डिजीटल शिक्षा के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन


राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद की ओर से बेसिक शिक्षा विभाग के प्रधानाध्यापकों व शिक्षकों की शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाए जाने के लिए ऑनलाइन शार्ट कोर्स कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में शिक्षकों के लिए डिजिटल तकनीकी के एकीकरण पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इसे लेकर दीक्षा पोर्टल व मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से प्रधानाध्यापकों, शिक्षकों के निरंतर व्यवसायिक विकास के लिए शार्ट कोर्स की एक व्यवस्था बनाई गई है। यह सभी कोर्स डिजिटल साक्षरता और शिक्षा में प्रौद्योगिकी के प्रभावी उपयोग के लिए हैं। राज्य शैक्षिक अनुसंधान व प्रशिक्षण परिषद के निदेशक डा. पवन कुमार ने शार्ट कोर्स से संबंधित जानकारी, कोर्स लिंक को प्रधानाध्यापकों व शिक्षकों के साथ साझा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed