{"_id":"60a6a60c8ebc3e139f5320bb","slug":"teachers-union-told-the-problems-by-sending-memorandum-to-bsa-hathras-news-ali263547073","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक संघ ने बीएसए को ज्ञापन भेजकर बताईं समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक संघ ने बीएसए को ज्ञापन भेजकर बताईं समस्याएं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को ई मेल से ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन में शिक्षकों ने नवनियुक्त शिक्षकों को वेतन दिए जाने और कोरोना काल में मृत होने वाले शिक्षकों, शिक्षामित्रों व लिपिकों के आश्रित परिजनों को नौकरी दिए जाने की मांग की गई है।
बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने ई मेल के माध्यम से बीएसए को ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन में 69,000 सहायक अध्यापक भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत नियुक्त शिक्षकों के वेतन का भुगतान शासन के आदेश के अनुसार शपथ पत्र के माध्यम से कराए जाने की मांग की गई है।
इसके अलावा पंचायत चुनाव में ड्यूटी करने एवं कोरोना के कारण दिवंगत हो चुके जनपद के करीब दो दर्जन शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति देने, उनके देयकों का त्वरित भुगतान कराने, पेंशन निर्धारण के लिए आदेश जारी करने की मांग की गई। इसके अलावा खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा परिवर्तन लागत की डीबीटी करने के लिए प्रधानाध्यापकों को दिए गए तीन दिन के समय वाले आदेश को स्थगित करने की मांग भी की गई।