फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Teachers take the torch in the streets in protest against the inspiration app

प्रेरणा एप के विरोध में मशाल हाथ में लेकर सड़कों उतरे शिक्षक

Thu, 10 Oct 2019 11:58 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
Teachers take the torch in the streets in protest against the inspiration app
प्रेरणा एप के विरोध में मशाल लेकर सड़क पर उतरे शिक्षक
विज्ञापन

पुरानी कलेक्ट्रेट परिसर से शिक्षकों ने प्रदर्शन करते हुए निकाला मशाल जुलूस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। प्रेरणा एप को लेकर शिक्षकों में विरोध बढ़ता जा रहा है। अब माध्यमिक व परिषदीय स्कूलों के शिक्षक-शिक्षिकाएं एक मंच पर आ गए हैं। पुरानी कलक्ट्रेट से शिक्षकों ने नारेबाजी करते हुए प्रेरणा एप के विरोध में मशाल जुलूस निकाला और सरकार के प्रति आक्रोश व्यक्त किया।
गुरुवार की शाम को परिषदीय और माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक शिक्षिकाएं पुरानी कलेक्ट्रेट में एकत्रित हुए। यहां से शिक्षक महासंघ के बैनर तले सैकड़ों शिक्षकों ने प्रेरणा एप का विरोध करते हुए, पुरानी पेंशन बहाली के लिए सरकार को जमकर कोसा। सुरेश कुमार शर्मा ने सरकार से तत्काल प्रेरणा एप को वापस लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा यदि शिक्षकों पर जबरन एप को थोपा गया तो आगामी 11 नवंबर को प्रदेश स्तर पर प्रदेश के लाखों शिक्षक विधान सभा का घेराव करेंगे।
विज्ञापन

डॉ. दिलीप कुमार आमोरिया ने सरकार से पुरानी पेंशन तत्काल बहाली करने की बात पर जोर दिया। जुलूस में प्रेमपाल मदनावत, सूरज पाल, विजयवीर सिंह, यतेंद्र पाठक, संतोष शर्मा, प्रीतिका शर्मा, प्रवीण कौशिक, योगेंद्र, अरुण, गोविंद रावत, गिर्राज किशोर तनेजा, अनिल कुमार, अजय कुमार, शशि कुलश्रेष्ठ, भूपेश, जितेंद्र, रामहेत नंदन, हेमलता, सुमन, कन्हैया लाल, अनिल शर्मा, अवधेश सेंगर, दुष्यंत राजपूत, सोमेश प्रभाकर, चंद्रवीर सिंह, भगवानदास, लक्ष्मीनारायण, सुग्रीव सिंह, मधुर, योगेश, ग्रीश वार्ष्णेय आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed