फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Teachers at BSA office protest against Prerana App

प्रेरणा एप के विरोध में बीएसए दफ्तर पर बैठे शिक्षक

Fri, 06 Sep 2019 12:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
Teachers at BSA office protest against Prerana App
प्रेरणा एप के विरोध में शिक्षकों ने दिया धरना
विज्ञापन

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने शिक्षक दिवस को शिक्षक सम्मान बचाओ दिवस के रूप में मनाया
डीएम को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। प्रेरणा एप के विरोध में गुरुवार को बीएसए दफ्तर पर शिक्षकों ने धरना दिया। यहां पर शिक्षकों ने शिक्षक दिवस को शिक्षक सम्मान बचाओ दिवस के रूप में मनाया। सभी ने एक स्वर में प्रेरणा एप लागू नहीं किए जाने की बात पर जोर दिया। डीएम को सीएम के नाम ज्ञापन भी सौंपा गया।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गुरुवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षक सम्मान बचाओ कार्यक्रम का आयोजन बीएसए दफ्तर पर किया गया। यहां जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा ने बताया कि जनपदों में प्रेरणा एप जो मोबाइल व इंटरनेट के द्वारा संचालित होने वाली तकनीकी है, से विद्यालय के शिक्षकों व छात्रों की उपस्थिति फोटो भेजने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। शिक्षक इस प्रणाली के माध्यम से फोटो नहीं भेज पा रहे हैं।
विज्ञापन

उनका वेतन रोके जाने अथवा वेतन काटने की कार्रवाई की जा रही है, जबकि उत्तर प्रदेश में किसी भी अन्य विभाग में यह प्रणाली लागू नहीं है, लेकिन बेसिक के शिक्षकों का उत्पीड़न करना, शिक्षकों के साथ घोर अन्याय है, जो असहनीय है। यहां पर 12 बिंदुओं की मांगों को पूरा करने की बात पर सभी ने जोर दिया, अन्यथा 11, 12 और 13 सितंबर को शिक्षकों द्वारा जिला स्तर पर धरना दिया जाएगा। इस मौके पर विजयवीर सिंह मंत्री, यतेंद्र पाठक, कन्हैयालाल शर्मा, शशी कुमार कुलश्रेष्ठ, गौरव पचौरी, जितेंद्र कौशल, मधू शर्मा, शालिनी शर्मा, मधुवाला शर्मा, प्रीतम सिंह, मंजूरानी अग्रवाल, लालसिंह वर्मा, राजीव कुमार शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed