{"_id":"5d5edb258ebc3e6c573ddea3","slug":"teacher-made-from-fake-documents-will-be-dismissed-now-hathras-news-ali211571347","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्ज ी दस्तावेजों से बनी शिक्षिका, अब हुई बर्खास्तगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्ज ी दस्तावेजों से बनी शिक्षिका, अब हुई बर्खास्तगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्जी दस्तावेजों से बनी शिक्षिका, अब हुई बर्खास्तगी
बीएसए ने बर्खास्तगी की कार्रवाई करते हुए एफआईआर के दिए निर्देश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। विकास खंड सादाबाद के जूनियर स्कूल बैदई सादाबाद में तैनात शिक्षिका के नियुक्ति संबंधी दस्तावेज जांच में फर्जी पाए गए हैं। जिसे लेकर शिक्षिका के खिलाफ बीएसए ने बर्खास्तगी की कार्रवाई करते हुए एबीएसए को एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।
आशा रानी पुत्री रामजीलाल निवासी रामनगर खंदौली आगरा की नियुक्त प्राथमिक विद्यालय नवादा खुशहाली विकास खंड ललोरी खेडा बरेली में वर्ष 2000 जून में हुई थी। वर्ष 2002 में शिक्षिका स्थानांतरण होकर हाथरस आई। आशारानी ने जूनियर स्कूल बैदई सादाबाद में शिक्षिका के पद पर तैनात रहते हुए स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के लिए प्रार्थना पत्र बीएसए दफ्तर में दिया। स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति का पत्र भी बन गया, लेकिन इसी बीच किसी ने शिकायत की कि आशारानी फर्जी तरीके से शिक्षिका के पद पर तैनात हैं। जिसके बाद बीएसए ने आनन-फानन में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के आदेश को निरस्त करते हुए शिक्षिका के खिलाफ जांच शुरू की।
जिस स्कूल में प्रथम नियुक्ति का जिक्र है, वहां से उपस्थित पंजिका व पत्र व्यवहार रजिस्टर की प्रमाणित प्रतियां मंगवाई गईं तो पता चला कि उसमें आशारानी पुत्री रामजीलाल की कोई महिला कार्यरत नहीं रही। जिसके बाद आशारानी को नोटिस दिया गया। लेकिन उसका सही जवाब नहीं दिया। यहां पर बीएसए हरीशचंद्र ने शिक्षिका के नियुक्ति दस्तावेज कूट रचित मानते हुए उसके खिलाफ बर्खास्तगी की कार्रवाई की है। बीएसए हरीशचंद्र ने बताया कि शिक्षिका के नियुक्ति संबंधी दस्तावेज कूटरचित होने के कारण उसके खिलाफ बर्खास्तगी की कार्रवाई की गई है।