फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Target of 16,000, only 82 received HPV vaccine

Hathras News: 16 हजार का लक्ष्य, केवल 82 को लगी एचपीवी वैक्सीन

Mon, 20 Apr 2026 02:54 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Mon, 20 Apr 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
Target of 16,000, only 82 received HPV vaccine
टीका लगाते कर्मी। फाइल फोटो
यह बेहद चिंताजनक है कि सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को लेकर भी लोग जागरूक नहीं हो रहे हैं। कई प्रयासों के बावजूद 15 दिनों में केवल 82 किशोरियों को ही वैक्सीन दी जा सकी है, जबकि जिले में 16 हजार किशोरियों को यह टीका लगाया जाना है। स्वास्थ्य विभाग ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) को लेकर लोगों को जागरूक करने में जुटा है। सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों का प्रयोग किया जा रहा है। अधिक से अधिक किशोरियों को टीका लगाने के लिए विद्यालयों में संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया और लाउडस्पीकर का सहारा

जागरूकता अभियान को प्रभावी बनाने के लिए विभाग पारंपरिक और आधुनिक दोनों तरीकों का इस्तेमाल कर रहा है। जहां एक ओर सोशल मीडिया के जरिये अभिभावकों को वैक्सीन के महत्व के बारे में बताया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर ग्रामीण और शहरी इलाकों में लाउडस्पीकर के जरिए गली-गली मुनादी करवाई जा रही है। इसका उद्देश्य टीके को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करना और लोगों को इसके फायदों के प्रति सचेत करना है।
विज्ञापन




शिक्षा विभाग के साथ तालमेल

वैक्सीन लगाने के लिए लक्षित आयु वर्ग की अधिकांश किशोरियां स्कूलों में हैं, इसलिए स्वास्थ्य विभाग ने शिक्षा विभाग के साथ समन्वय स्थापित किया है। सभी ब्लॉक के चिकित्साधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने ब्लॉक के बीईओ से संपर्क कर विद्यालयों में जागरूकता अभियान चलाएं। अभिभावकों को प्रोत्साहित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन




पोर्टल पर नहीं कर रहे पंजीकरण
अभियान की प्रगति की बात करें तो अब तक 82 किशोरियों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। विभाग के सामने सबसे बड़ी चुनौती यू-विन पोर्टल पर पंजीकरण कराने की है। ग्रामीणों और शहरी क्षेत्र के कई लोगों में इस पोर्टल पर पंजीकरण को लेकर गंभीर नहीं है। यू-विन पर पंजीकरण कर अभिभावक अपने अनुसार वैक्सीन स्लॉट बुक कर सकते हैं। इसके अलावा सीधे सीएचसी व जिला महिला अस्पताल में भी संपर्क कर सकते हैं। उनकी जानकारी स्वास्थ्य केंद्र पर ही यू-विन पर फीड कर दी जाएगी।





बयान--अभिभावकों को जागरूक करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। एमओआईसी को संबंधित बीईओ से समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं। इस संबंध में बृहस्पतिवार को बैठक भी बुलाई गई है। सर्वाइकल कैंसर रोकने के लिए 15 वर्ष की सभी किशोरियों को टीके लगाए जाने हैं।

डाॅ. एमआई आलम, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed