{"_id":"6aa62d778ff0bb214907e055","slug":"tanker-collides-with-bike-due-to-overtake-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसा: ओवटेक के चक्कर में टैंकर बाइक से भिड़ा, वृंदावन दर्शन करने जा रहे युवक की हादसे में मौत, भाई जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसा: ओवटेक के चक्कर में टैंकर बाइक से भिड़ा, वृंदावन दर्शन करने जा रहे युवक की हादसे में मौत, भाई जख्मी
Sun, 13 Sep 2026 10:28 AM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sun, 13 Sep 2026 10:28 AM IST
सार
शेखर और उसका छोटा भाई सूरज बाइक से वृंदावन जा रहे थे। गैस टैंकर को ओवरटेक करते समय सामने से आ रहे भारत गैस के कैप्सूल टैंकर से उनकी बाइक की भीषण भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन
मृतक शेखर
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
मथुरा-बरेली हाईवे पर भहटा बंबा के समीप शनिवार को भारत गैस के कैप्सूल टैंकर को ओवरटेक करने के प्रयास में बाइक सवार दो सगे भाई उसकी चपेट में आ गए। हादसे में एक भाई शेखर (24) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा सूरज (22) गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों अपनी बाइक से वृंदावन दर्शन के लिए जा रहे थे
विज्ञापन
अलीगढ़ के थाना विजयगढ़ क्षेत्र स्थित गांव सिंहपुर निवासी शेखर और उसका छोटा भाई सूरज बाइक से वृंदावन जा रहे थे। मेंडू क्षेत्र अंतर्गत भहटा बंबा के निकट गैस टैंकर को ओवरटेक करते समय सामने से आ रहे भारत गैस के कैप्सूल टैंकर से उनकी बाइक की भीषण भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों भाई सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से चोटिल हो गए।
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर काफी संख्या में लोग जमा हो गए। चालक टैंकर खड़ी कर मौके से भाग गया। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां शेखर को मृत घोषित कर दिया। सूरज को गंभीर हालत में रेफर किया गया है। पुलिस ने परिवार को सूचना दी। देर शाम परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। पुलिस ने कैप्सूल टैंकर को पकड़ लिया। सीओ अमित पाठक ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन