फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Tanakpur-Achhnera Express launched with red LHB coaches.

Hathras News: लाल रंग के एलएचबी कोच के साथ शुरू हुई टनकपुर-अछनेरा एक्सप्रेस

Tue, 01 Sep 2026 01:31 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Tue, 01 Sep 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Tanakpur-Achhnera Express launched with red LHB coaches.
चमचमाते एलएचबी कोच के साथ हाथरस सिटी स्टेशन पहुंची नियमित टनकपुर-अछनेरा एक्सप्रेस। संवाद - फोटो : Samvad
टनकपुर-अछनेरा एक्सप्रेस के संचालन में पूर्वोत्तर रेलवे ने बड़ा बदलाव किया है। 31 अगस्त से यह ट्रेन नए नंबर और आधुनिक लाल रंग वाली एलएचबी बोगियों के साथ संचालित होने लगी है। सोमवार को हाथरस सिटी स्टेशन पर पहुंची इस एक्सप्रेस ट्रेन की नई सुविधाओं से यात्री खुश नजर आए।
विज्ञापन

इज्जतनगर मंडल के पीआरओ सफदर हुसैन ने बताया कि पुराने सामान्य आईसीएफ बोगी की जगह इस ट्रेन में जर्मन तकनीक आधारित लाल रंग के एलएचबी बोगी लगाई गई हैं। इनमें यात्रा अधिक सुरक्षित और आरामदायक होती है। हादसे के समय ये बोगियां एक-दूसरे के ऊपर नहीं चढ़तीं। ट्रेन की सभी बोगी अंदर से आपस में जुड़ी हैं, जिससे यात्री आसानी से एक से दूसरी बोगी में आ-जा सकते हैं।
विज्ञापन

हाथरस से कासगंज, मथुरा, अछनेरा और टनकपुर तक की इस ट्रेन से यात्रा करने वालों को यह सुविधा मिलेगी। ट्रेन में सेकंड क्लास सिटिंग (2एस) में आरक्षण की सुविधा भी शुरू हो गई है। पहले से कंफर्म टिकट लेने पर सीट के लिए मारा-मारी नहीं करनी पड़ेगी। ट्रेन का स्पेशल दर्जा हट जाने के बाद एसी चेयरकार श्रेणी का किराया भी कम हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed